एक और दिग्गज एक्टर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में फिर पसरा मातम!

एक और दिग्गज एक्टर का हुआ निधन।एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में पसरा मातम। 75 की उम्र में ली अंतिम सांस। फैंस को लगा बड़ा झटका। सोशल मीडिया पर उमड़ा दुखों का सैलाब। फिल्म और टीवी जगत में शोक की लहर।

जी हां, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जिसने हर किसी को गहरे सदमे में डाल दिया है। अप्रैल का महीना पहले ही कई बुरी खबरें दे चुका है और अब एक और दिग्गज कलाकार के निधन ने माहौल को और भी गमगीन कर दिया है। जो दिन आम दिनों की तरह शुरू हुआ था, वह कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। किसी को अंदाजा भी नहीं था कि यह खुशहाल दिन अचानक इतनी बड़ी दुखद खबर में बदल जाएगा। फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक हर कोई इस खबर से सदमे में है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं दिग्गज बंगाली एक्टर विप्ल दास गुप्ता की जिन्होंने 75 साल की उम्र में इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। मिली जानकारी के मुताबिक 24 अप्रैल को कोलकाता स्थित अपने घर पर उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई। परिवार के सदस्य तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए निकले। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले ही उनकी प्रोस्टेट सर्जरी हुई थी। जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। डॉक्टरों की निगरानी में रहने के बावजूद उनकी सेहत में सुधार नहीं हो पाया और आखिरकार उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

फैंस नम आंखों से अपने पसंदीदा कलाकार को याद कर रहे हैं। कोई उनकी फिल्मों के सीन शेयर कर रहा है तो कोई उनकी शानदार एक्टिंग को याद कर भावुक हो रहा है। आपको बता दें कि उनका पार्थिव शरीर कोलकाता के टेक्नशियनंस स्टूडियो ले जाया गया है।

जहां फिल्म, टीवी और ओटीटी जगत से जुड़े कई कलाकारों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। हर किसी की आंखों में आंसू थे और माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया था। अगर उनके करियर की बात करें तो उन्होंने बंगाली सिनेमा और टेलीविजन में अपनी एक खास पहचान बनाई थी। वैशेष श्रावण, गुमनामी और जुल्फिकार जैसी फिल्मों में उनके एक्टिंग को काफी सराहा गया। वहीं टीवी शोज़ में भी उन्होंने अपने दमदार किरदारों से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक स्कूल टीचर के तौर पर की थी। लेकिन एक्टिंग के प्रति उनका जुनून उन्हें इस इंडस्ट्री में खींच लाया।

साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म शैडोस ऑफ टाइम से उन्हें पहचान मिली और इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

अपने लंबे करियर में उन्होंने हर किरदार को इतनी सादगी और गहराई से निभायाकि वह लोगों के दिलों में बस गए। अब उनके जाने से सिर्फ एक कलाकार नहीं बल्कि एक पूरा दौर खत्म हो गया है। फिलहाल हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है और वह अपनी कला के जरिए हमेशा सबके बीच जिंदा रहते हैं।

Leave a Comment