बिग बॉस मलयालम के सीजन एक से घर-घर में मशहूर हुई सियास करीम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्हें बिग बॉस मलयालम सीजन से की विजेता एक्ट्रेस अनुमोल अनुकुट्टी के साथ देखा जा सकता है। इस वीडियो में मलयाली एक्टर एक्ट्रेस को खाने के लिए फोर्स करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद विवाद गहरा हो गया है। दरअसल दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है जिसमें सियास करीम अनुमोल अनुकुट्टी से खाने को कहते नजर आ रहे हैं।
दोनों एक वेडिंग रिसेप्शन में शामिल हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सियास एक्ट्रेस को जबरदस्ती बीफ खाने के लिए कह रहे हैं। हालांकि अनुकुट्टी मना कर रही हैं और कह रहे हैं कि वह डाइट पर हैं। तब सियास मजाक में उनसे पूछते हैं कि क्या वह बीजेपी की फॉलोअर हैं और हंसने लगते हैं। यह वीडियो अब आग की तरह वायरल हो रहा है और नेट्सन सियास करीम की खूब आलोचना कर रहे हैं।
कुछ यूज़र्स ने यह भी बताया है कि अनमोल अनुट खुद खाती हैं। उन्होंने अपनी Instagram स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपने दोस्तों को बीफ सर्व करती नजर आई थी। एक यूजर ने ट्वीट किया वही लड़की बीफ बना रही है और अपने मुस्लिम दोस्तों को सर्व कर रही है।
आप उसकी Instagram स्टोरी चेक कर सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, केरल में बीफ स्टेट स्पों्सर्ड है। इसीलिए इतना आक्रोश करने की जरूरत नहीं। केरल के 70 से 80% हिंदू बिना कुछ सोचे समझे खाते हैं।
