झालमुड़ी खाकर जनता का माल…गैस सिलेंडर को लेकर संजय सिंह का मोदी पर तंज

और मजदूर दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तोहफा दिया है। क्या तोहफा दिया है? 5 किलो का सिलेंडर जो घरों में लोग इस्तेमाल करते हैं मजदूर झुग्गियों में उसका दाम ₹261 बढ़ा दिया। जो मजदूर, जो छात्र, जो गरीब लोग 5 किलो का गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं।

जी हां, उसका ₹261 दाम मोदी जी ने चुनाव खत्म होते ही बढ़ा दिया। नमस्कार जय हिंद साथियों। चुनाव खत्म हो गया और चुनाव के दौरान आपने देखा होगा मोदी जी को और पूरी की पूरी भारतीय जनता पार्टी को गरीबी दूर कर रहे थे। महंगाई दूर कर रहे थे। देश का उत्थान कर रहे थे। बड़ी-बड़ी बातें कर रहे थे। माताओं बहनों के खाते में तीन तीन डाल रहे थे। पता नहीं क्या-क्या कर रहे थे। यहां तक कि झाड़ू खाने चले गए कि गरीबों के कितने करीब हैं।

कितने हितैषी हैं। इस नौटंकी से देश को बचना होगा। समझना होगा कि कितने बड़े ड्रामेबाज और नौटंकीबाज लोग इस देश में शासन कर रहे हैं। और उसके मुखिया हैं नरेंद्र मोदी। इसलिए चुनाव के दौरान जो वादे ये लोग करते हैं उसकी जरा पड़ताल भी आप लोग किया कीजिए। उस पर निगाह रखना चाहिए। चुनाव खत्म हो गया। आज मजदूर दिवस है और मजदूर दिवस के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को तोहफा दिया है। क्या तोहफा दिया है? 5 किलो का सिलेंडर जो घरों में लोग इस्तेमाल करते हैं मजदूर झुग्गियों में उसका दाम ₹61 बढ़ा दिया। जो मजदूर, जो छात्र, जो गरीब लोग 5 किलो का गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं। जी हां, उसका ₹261 दाम मोदी जी ने चुनाव खत्म होते ही बढ़ा दिया।

अब आ जाइए कमर्शियल सिलेंडर जिसका इस्तेमाल ठेले वाले और छोटी-छोटी दुकानदार करते हैं। मोदी जी जो अपने आप को चाय वाला कहते हैं तो चाय वाले भी जिसका इस्तेमाल बड़े पैमाने पे करते हैं वो कमर्शियल सिलेंडर थोड़ा बहुत नहीं ₹993 बढ़ा दिया गया। तो कमर्शियल सिलेंडर ₹993 बढ़ा दिया गया और मजदूरों के लिए, छात्रों के लिए, गरीब आदमी के लिए, झुग्गी वालों के लिए इस्तेमाल आने वाला 5 किलो का सिलेंडर ₹261 बढ़ा दिया गया। सोचिए कितने आपको धोखा देने वाले लोग यह हैं। चुनाव तक आपकी आओ भगत करते हैं।

चुनाव तक आपसे बड़े-बड़े वादे करते हैं। आपके खाते में कभी ₹100 कभी ₹3000 कभी ₹00 भेजने की बात करते हैं। और चुनाव आते ही आपके पेट और पीठ दोनों पे लात मारते हैं। इसलिए इस देश के लोगों को सावधान रहना चाहिए और इनके खोखले वादों की पड़ताल करनी चाहिए। जांच करनी चाहिए। जो वादा किया वो पूरा किया या नहीं किया या आपके साथ किस तरह से यह छल कर रही है, धोखा दे रही है सरकार उस पर नजर रखनी चाहिए।

Leave a Comment