मशहूर एक्ट्रेस के साथ हुई बदसलूकी। परेशान होकर ले ली खुद की जान।डायरेक्टर ने चुपके से रिकॉर्ड किए थे आपत्तिजनक सींस। बिना इजाजत पोस्टर फिल्म में किया इस्तेमाल। एक्ट्रेस के गिड़गिड़ाने पर भी नहीं हटाई प्राइवेट फुटेज। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री बाहर से जितनी खूबसूरत और चमकदार दिखती है, कहते हैं अंदर उतना ही अंधेरा है।
धोखा, फरेब, बदसलूकी के किस्से आए दिन सुनने को मिलते हैं। कुछ सह लेते हैं, लेकिन कुछ की जान पर बात आ जाती है। ऐसा ही कुछ मशहूर एक्ट्रेसविजय श्री के साथ भी हुआ। उन्हें 70ज में साउथ की मैरोलिन मुनरोह भी कहते थे और जब उनकी की खबर आई, पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री हिल गई थी।
मलयालम एक्ट्रेस ने बेहद कम उम्र में इंडस्ट्री में कदम रखा और देखते ही देखते सुपरस्टार बन गई। 1966 में उन्होंने तमिल फिल्म चिट्ठी से अपने करियर की शुरुआत की और फिर मलयालम फिल्मों में पूजा पुष्पम के साथ अपनी पहचान बनाई। खूबसूरती, स्क्रीन, प्रेजेंस और टैलेंट तीनों का ऐसा कॉम्बिनेशन था कि वो जल्द ही टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हो गई थी। उन्होंने सिर्फ 8 साल के करियर में करीब 78 फिल्मों में काम कर लिया था।
जी हां, यह एकदम सच है। कहा जाता है कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसने उनकी पूरी की पूरी जिंदगी बदल दी। फिल्म पोनान्नापुरम कोटा की शूटिंग के वक्त एक गाने में उन्हें झरने के नीचे शूट करना था। सीन के दौरान उनके कपड़े अचानक ढीले हो गए।
उन्होंने तुरंत खुद को संभाल लिया था। लेकिन कैमरे में सब कुछ रिकॉर्ड हो गया। सबसे चौंकाने वाली बात यह बताई जाती है कि यह फुटेज बिना उनकी जानकारी के रिकॉर्ड किया गया और बाद में फिल्म में इस्तेमाल भी कर लिया गया था। और जब विजयश्री को इस बारे में पता चला तो उन्होंने डायरेक्टर कुंचको से बार-बार गुजारिश की कि वह सीनंस को हटा दिया जाए लेकिन उनकी एक नहीं सुनी गई। उल्टा उन्हीं सींस को फिल्म के प्रमोशन में इस्तेमाल कर लिया गया ताकि ज्यादा लोगों को थिएटर तक खींचा जा सके।
फिल्म तो सुपरहिट हो गई लेकिन विजयश्री की जिंदगी बिखर कर रह गई। कहा जाता है इस घटना के बाद वह अंदर से टूट गई थी और फिर 1974 में सिर्फ 21 साल की उम्र में वह अपने घर में मृत पाई गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने खुदकुशी कर ली थी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। कुछ लोग इसे भी मानते हैं। तो कुछ का दावा है यह हत्या थी। यहां तक कि एक एंगल यह भी सामने आया कि उन्हें ब्लैकमेल किया जा रहा था। लेकिन सच क्या है?
यह आज भी एक रहस्य बना हुआ है और फिर शुरू हुई वह कहानियां जिन्होंने इस पूरे मामले को और भी ज्यादा डरावना बना दिया। कहते हैं विजय शरी की मौत के बाद डायरेक्टर कुंचकको के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगी। उनका प्रोडक्शन हाउस डूबने लगा।
फिल्में फ्लॉप होने लगी और कुछ ही सालों में उनकी भी हो गई। धीरे-धीरे इंडस्ट्री में अफवाहएं फैलने लगी कि यह सब कुछ एक श्राप है। कहा जाने लगा कि उस स्टूडियो में विजय श्री की भटकती है। बता दें सच और अफवाह के बीच की यह कहानी आज भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देती है। यह सिर्फ एक एक्ट्रेस की ट्रैजिक स्टोरी नहीं बल्कि उस दौर की सच्चाई भी दिखाती है।
जहां ग्लैमर के पीछे दर्द, दबाव और कई अनकही बातें छुपी रहती थी। और शायद यही वजह है कि विजयश्री की कहानी आज भी लोगों के जहन में जिंदा है।
