पंजाबी दे भीगा गद्दार गद्दार कालिक से जिनके घरों पर यह शब्द लिखे जा रहे हैं वह देश के बड़े पदों पर आसीन हैं। एक बड़े क्रिकेटर हैं। दूसरे बड़े उद्योगपति और तीसरे जानीमानी लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के चांसलर और नेता हैं। आप जानते ही हैं कि आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा पार्टी छोड़कर अब बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया है कि आम आदमी पार्टी के 10 सांसदों में से सात ने पार्टी छोड़ दी है। 10 राज्यसभा सांसद हैं उनके जिनमें से सात ने पार्टी छोड़ दी है। ऐसा राघव चड्ढा का दावा है प्रेस कॉन्फ्रेंस में। वे सभी उनके साथ हैं। राघव चड्ढा ऐसा कह रहे हैं। इसलिए उन पर दलबदल कानून भी नहीं लागू होगा।
आमतौर पर अगर कोई सांसद अपनी पार्टी छोड़ता है तो उसकी सदस्यता रद्द हो जाती है। लेकिन अगर वो किसी पार्टी में शामिल हो जाता है, मर्जर होता है तो कुछ छूट दी जाती हैं। दलबदल कानून के मुताबिक अगर किसी पार्टी के जो सदस्य होते हैं उनमें से कम से कम दो तिहाई सदस्य एक साथ अलग होते हैं तो उन्हें दल बदलू नहीं माना जाता है। तो फिलहाल 10 राज्यसभा सांसद हैं आम आदमी पार्टी के। जिनमें से सात के पार्टी छोड़ने का दावा है। ऐसा राघव चड्ढा ने दावा किया है और उनका कहना है इसीलिए दल बदल कानून जो है उसके मुताबिक वो दलबदू नहीं कहलाएंगे।
हालांकि आम आदमी पार्टी इस आंकड़े पर नानुर कर रही है और जवाबी हमले भी कर रही है। पार्टी छोड़ने वाले तीन सांसदों के घरों के बाहर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन भी किया है। पहली तस्वीर देखिए यह जालंधर में भज्जी के घर के बाहर का नजारा है। यह हरभजन सिंह भज्जी का घर है। जहां दीवार पर गद्दार लिखा गया है। दूसरी तस्वीर लुधियाना में टडेंट ग्रुप के मालिक रजिंदर गुप्ता के घर के बाहर की है।
यहां पर भी आप कार्यकर्ताओं ने दीवार पर लिखा है गद्दार। तीसरी तस्वीर फगवाड़ा में सांसद अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी एलपीयू के गेट पर की है। जहां पंजाब का गद्दार लिखा गया है। आप कार्यकर्ताओं ने यह शब्द कालिक से लिखे हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सोशल मीडिया एक्स पर आप छोड़ने वाले सांसदों पर तंज भी कसा है। मान ने लिखा अदरक, लहसुन, जीरा, मेथी पाउडर, लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया।
यह सात चीजें मिलकर सब्जियां टेस्टी बनाती हैं, लेकिन इनकी सब्जी नहीं बन सकती। दूसरी तरफ बीजेपी का दावा है कि आम आदमी पार्टी चीफ अरविंद केजरीवाल के पास दूसरा शीश महल भी है। शीश महल पार्ट टू दिल्ली के डिप्टी सीएम प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत तक कह दिया और आरोप लगाए कि केजरीवाल ने एक दूसरा शीश महल भी बना लिया है।
इसकी कुछ तस्वीरें भी उन्होंने दिखाई। उन्होंने दावा किया है कि यह तस्वीरें केजरीवाल के नए घर की हैं। यह उनके पूरे घर का लेआउट है जिसमें पांच बैडरूम हैं, चार ड्राइंग रूम है, लॉबी है, बाथरूम की पिक्चर इसमें नहीं है। जो शीश महल में हमको गोल्डन टॉयलेट सीट जो हमको नहीं मिली थी, शायद वह इसी घर में आई है। एक बार फिर से पिक्चर मैं आपको दिखा रहा हूं। जितना दिमाग उन्होंने पूरे एक-एक कमरे में कारपेट कौन सा होना चाहिए?
पत्थर कौन सा होना चाहिए? लाइट कौन सी होनी चाहिए? पेंटिंग कौन सी लगनी चाहिए? कलर क्या होना चाहिए? यह सब में लगाया होगा। अगर इतना दिमाग वह अगर दिल्ली की जनता में लगा देते, दिल्ली के कामों में लगा देते, इतना समय भी लगा देते तो शायद आज उनके कार्यकर्ता उनकी पार्टी को नहीं छोड़ के जा रहे होते। दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जो काम कर रही है, इतनी मेहनत कर रही है, शायद उनको इसलिए करना पड़ रहा है क्योंकि 11 साल में उन्होंने एक कोई भी विकास का कार्य नहीं किया। यह सारी पिक्चर्स आपको भेज देंगे। बहुत-बहुत धन्यवाद। बीजेपी ने आम आदमी पार्टी से चार सवाल भी किए हैं। सुनिए वो सवाल। क्या केजरीवाल जी बताएंगे कि लोधी रोड वाले बंगले में जितना पैसा लगा है, यह जो नया शीश महल उन्होंने बनाया है, इसमें जितना पैसा लगा है, वह पैसा कहां से खर्च हुआ और वह पैसा किसका है?
मेरा दूसरा सवाल है क्या यह सच नहीं है कि आपकी इस विलासी शौक की वजह से आपके आम आदमी पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता आपकी पार्टी को छोड़ रहे हैं? दो कमरे के फ्लैट का वादा करने वाले को इतने आलीशान शीश महल की बनाने की क्यों जरूरत बार-बार पड़ रही है? क्या इस बात का जवाब केजरीवाल जी देंगे? भाजपा पूछना चाहती है कि जिस तरह पहले शीश महल में शराब ठेकेदारों का पैसा लगा और उनको फायदा पहुंचाया गया। इस नए शीश महल में किन कंपनियों का पैसा लगा?
यह पैसा कहां-कहां से आया? और कितना पैसा खर्च हुआ? और क्या इसके अंदर में जनता को घुसने की इजाजत होगी? वहां पर उनको देखने की इजाजत होगी? यह मेरे चार सवालों के साथ में मैं देश की जनता को, दिल्ली की जनता को, केजरीवाल जी की सच्चाई, उनका ढोंग, उनका फरेब, उनका झूठ एक बार फिर से दिखाने आया था। प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल के हाल ही में 95 लोधी स्टेट में सरकारी बंगले में शिफ्ट होने का जिक्र किया इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में। उन्होंने कहा कल वो 95 लोधी स्टेट में शिफ्ट हुए हैं। जो बोलते थे कि आम आदमी की तरह रहूंगा।
जब मैं पहले वाले शीश महल में गया था तो मुझे हैरानी हुई कोई इतने शानदार घर में कैसे रह सकता है? कैसे नींद आती होगी? वर्मा ने कुछ तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि यह केजरीवाल के नए घर की हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केजरीवाल ने पहले कहा था कि वह सरकारी घर नहीं लेंगे लेकिन बाद में उन्होंने एक बंगला ले लिया और उसे अपग्रेड करके उसे शीश महल में बदल दिया। प्रवेश वर्मा ने आरोप लगाया कि पंजाब के जो सीएम है भगवंत मान उनके घर के आसपास के कई सरकारी आवासों पर आम आदमी पार्टी नेताओं ने कब्जा कर रखा था। इनमें केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन, राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली के पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हैं। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने इन तस्वीरों को फर्जी बताया है, फेक बताया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा के अलावा जो भी टीवी चैनल्स इन्हें दिखा रहे हैं, उन्हें मानहानि के मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। उसके लिए टीवी चैनल्स तैयार रहें। ऐसा संजय सिंह ने चेतावनी दी है।
संजय सिंह ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और पूर्व उपराज्यपाल वी के सक्सेना और प्रवेश वर्मा को भी चुनौती दी। वे अपने घरों को जनता के लिए खोल दें। उन्होंने कहा कि इसके बाद केजरीवाल भी ऐसा ही करेंगे। सिंह ने कहा कि तब जनता देखेगी कि किसका घर सचमुच आलीशान है। वहीं दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी इन दावों को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रवेश वर्मा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं,
2027 में पंजाब विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच जिन आम आदमी पार्टी के सात सांसदों ने पार्टी छोड़ी है, इनमें छह सांसद पंजाब के हैं। दूसरी तरफ दिल्ली पॉलिटिक्स में हलचल ते है और जनता इस पूरे ड्रामे को करीब से देख रही है।
