17 डॉनल्ड ट्रंप लगता है इन दिनों ईरान से लड़ कर थक चुके हैं। शायद इसीलिए डोनल्ड ट्रंप का यह वीडियो इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। अब इस वीडियो में दिख क्या रहा है? दरअसल ट्रंप की एक वीडियो सामने आई जो सोशल मीडिया पर वायरल है।
इसमें ट्रंप नींद से जूझते नजर आ रहे हैं। दरअसल ओवल ऑफिस में पत्रकार वार्ता के दौरान ट्रंप सो रहे थे। सोशल मीडिया पर डॉनल्ड ट्रंप की ये मजेदार तस्वीर आग की तरह फैल रही है।
लोग इसे देखकर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों ने अमेरिकी प्रेसिडेंट की फिरकी ली है और कहा है कि एक बार फिर स्लीपी डोनल्ड ट्रंप की वापसी हो गई। 17 86% वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में उस समय अफरातफरी जैसी स्थिति थी जब अमेरिकी राष्ट्रपति एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान झपकी लेते नजर आए।
वाइट हाउस के ओवल ऑफिस में एक मीटिंग चल रही थी। स्वास्थ्य मंत्री भी वहां पर थे और ट्रंप वहीं पर बैठे-बैठे सो गए। लाइव पीसी में ऐसा मजेदार नजारा देखकर लोग हैरान हो गए। ट्रंप का झपकी लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। जैसे ही कैमरे का फोकस डॉनल्ड ट्रंप की तरफ गया, वो नींद में थे। वो चाहकर भी अपनी आंखें खुली नहीं रख पा रहे थे और आखिरकार बैठे-बैठे सो गए।
हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप की सोते-सोते कोई वीडियो वायरल हुई हो। इससे पहले भी ट्रंप कई बार सोते हुए नजर आए हैं जो वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
लेकिन जब बार-बार ट्रंप से सोने वाले वीडियो के बारे में पूछा जाता है तो ट्रंप एक ही बात कहते हैं, कहते हैं कि वह सोते नहीं हैं बल्कि आंखें बंद करके ध्यान से बातों को सुनते हैं। हालांकि इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि ट्रंप सोते हुए नजर आ रहे हैं। दरअसल हो सकता है कि ईरान से युद्ध लड़ते-लड़ते ट्रंप थक गए हो और थकने की वजह से उन्हें नींद आ रही हो। हालांकि डॉन्ड ट्रंप का यह वीडियो इस वक्त खूब वायरल है। लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं लोग डॉन्ड ट्रंप की तस्वीर लगाकर उनके ऊपर मीम्स भी बना रहे हैं। लोग यह भी लिख रहे हैं कि ट्रंप के सोने की वजह हम सभी को पता है।
हालांकि यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते कि यह वीडियो अभी की वीडियो है। हो सकता है यह पुरानी वीडियो डोन्ड ट्रंप की वायरल हो रही हो। लेकिन फिर भी जिस तरीके से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, इसमें ट्रंप के लिए मीम्स बनने शुरू हो चुके हैं।
