हीरो बना रितेश का ‘संस्कारी बेटा ’10 साल के राहिल ने चौंकाया

रितेश जनेलिया का बेटा बना हीरो। महज 10 साल की उम्र में किया धमाकेदार डेब्यू। संस्कारी राहिल की फिल्मों में हुई एंट्री। पापा की फिल्म में छोटे बेटे ने मचाया धमाल। इमोशनल हुए राहिल के मम्मी पापा। जी हां, बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की एंट्री लगातार चर्चा में बनी हुई है।

लेकिन इस बार मामला थोड़ा खास है क्योंकि यहां सिर्फ डेब्यू नहीं बल्कि एक इमोशनल कनेक्शन भी जुड़ा हुआ है। और हो भी क्यों ना आखिर जब अपने ही पापा की फिल्म में बेटा पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आए तो यह मोमेंट किसी भी फैमिली के लिए बेहद खास बन जाता है। और अब कुछ ऐसा ही रितेश और जिनेलिया के साथ देखने को मिला।

जी हां, बॉलीवुड के सबसे फेवरेट कपल्स में से एक रितेश देशमुख और जेनेलिया की फिल्म राजा शिवाजी इन दिनों खूब चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ जिसके साथ एक खास बात ने सबका ध्यान खींच लिया। दरअसल इस फिल्म में रितेश और जेनेलिया के छोटे बेटे राहिल देशमुख ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया है। महज 10 साल की उम्र में राहिल का यह डेब्यू फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है।

आपको बता दें कि ट्रेलर की शुरुआत में ही एक छोटा सा बच्चा नजर आता है जो छत्रपति शिवाजी महाराज के बचपन का किरदार निभा रहा है। और खास बात यह है कि यह रोल किसी और को नहीं बल्कि खुद रितेश जनेलिया के बेटे राहिल ने निभाया है। ऐसे में फिल्म अब सिर्फ एक ऐतिहासिक कहानी नहीं रह गई बल्कि रितेश और उनकी फैमिली के लिए एक बेहद पर्सनल और खास प्रोजेक्ट बन गई है। बता दें कि राजा शिवाजी फिल्म को खुद रितेश देशमुख ने डायरेक्ट किया है और इसमें वो लीड रोल में भी नजर आएंगे। वहीं जनेलिया डिसूजा फिल्म में शिवाजी महाराज की पत्नी सई बाई के किरदार में दिखाई देंगी।

फिल्म का ट्रेलर 20 अप्रैल को रिलीज किया गया जिसे देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है। इसी के साथ इस फिल्म में कई बड़े कलाकार भी नजर आने वाले हैं। जिसमें संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, महेश मांजरेकर, सचिन खेड़ेकर, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे नाम भी शामिल हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिल सकता है। अब अगर राहिल की बात करें तो वह रितेश और जेनेलिया के छोटे बेटे हैं। उनके बड़े भाई का नाम रियान है।

दोनों ही बच्चों को अक्सर अपने पेरेंट्स के साथ स्पॉट किया जाता है और उनके संस्कारों की भी काफी तारीफ होती है। ऐसे में राहिल का इतनी छोटी उम्र में फिल्मों में डेब्यू करना और वह भी इतने बड़े किरदार के साथ।

फैंस के लिए काफी एक्साइटिंगहै। फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रितेश और जिनेलिया काफी इमोशनल भी नजर आए। [संगीत] यह कहना तो गलत नहीं होगा कि राजा शिवाजी अब सिर्फ एक ऐतिहासिक फिल्म नहीं रही बल्कि एक परिवार की खास जर्नी बन गई है। जहां एक पिता अपनी ही फिल्म में अपने बेटे को पहली बार बड़े पर्दे पर देख रहा।

Leave a Comment