पिता की तबियत की वजह से टल गई स्मृति मंधना की शादी।

इंडियन फीमेल क्रिकेटर स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अचानक पोस्टपोन कर दी गई। जी हां, आपको बता दें कि इन दिनों उनकी वेडिंग सेरेमनी चल रही थी और हर किसी को इंतजार था कि वह स्मृति और पलाश के वेडिंग लुक की झलकियां देखें। लेकिन उनकी शादी हो पाती। इससे पहले ही स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत बिगड़ी जिसके बाद परिवार ने सेफ्टी और हेल्थ को ध्यान में रखते हुए शादी की तारीख टालने का फैसला लिया। जी हां, आपको बता दें कि वीडियो में भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंदाना की मैनेजर तूहीन मिश्रा ने कहा है कि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है और इस वजह से शादी को थोड़े टाइम के लिए पोस्टपोन कर दिया गया है।

कई सारी रिपोर्ट्स में इस बात का हवाला दिया जा रहा है कि उनके पिता को हार्ट अटैक आया है। वहीं दूसरी रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि स्मृति मंधाना के पिता का बीपी एकदम से शूट अप कर गया था। ऐसे में चलिए आज की इस वीडियो में मैं आपको बताती हूं स्मृति मंधाना के पेरेंट्स के बारे में। नमस्कार, मैं हूं आप सभी के साथ कृतिका और आप देख रहे हैं बोल्ड स्काई।

स्मृति मंधाना के पिता का नाम है श्रीनिवास। पेशे से श्रीनिवास टेक्सटाइल इंडस्ट्री में केमिकल डिस्ट्रीब्यूटर हैं। सालों तक वह अपने बिजनेस में इनवॉल्व रहे और कई बारी बिजी रहने के बावजूद भी उन्होंने अपने बच्चों को कड़ी ट्रेनिंग दी है। जब सांगली में उचित सुविधाएं नहीं थी .

तो उन्होंने सिस्टम का इंतजार नहीं किया बल्कि अपनी जमा पूंजी लगाकर स्मृति और उनके भाई श्रावण के लिए एक कंक्रीट पच बनवा दी ताकि उनकी प्रैक्टिस कभी ना रुके। स्मृति की आइकॉनिक बल्लेबाजी शैली के पीछे एक कम ज्ञात तथ्य है। जी हां, उनके पिता का प्रभाव।

श्रीनिवास को बाएं हाथ के बल्लेबाज बेहद पसंद थे। स्मृति स्वाभाविक रूप से दाएं हाथ की है, लेकिन उन्होंने पिता के कहने पर बाएं हाथ से बल्लेबाजी शुरू की। एक फैसला जिसने भारत को उसकी सबसे स्टाइलिश ओपनर्स में से एक दिया है। उनकी तेज गेंदों के खिलाफ मजबूती डेवलप करने के लिए श्रीनिवास अक्सर सिर्फ 15 यारार्ड की दूरी से उन्हें गेंदबाजी कराते थे। वैसे आप यह जानकर हैरान होंगे कि स्मृति के पिताजी एक व्यापारी होने के साथ-साथ फॉर्मर डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रिकेट प्लेयर भी हैं।

वहीं उनकी माताजी की बात कर ली जाए जिनका नाम है स्मिता मंधाना तो वो एक हाउसवाइफ हैं। स्मृति का एक भाई भी है जिसका नाम है श्रवण मंधाना जो फॉर्मर डिस्ट्रिक्ट लेवल क्रिकेटर और एक बैंकर हैं।

Leave a Comment