ईरान ने इजरायल से लेकर भारत तक की बढ़ा दी मुसीबत, हॉर्मोस होगा बंद?

अमेरिका के हमले के बाद ईरान अब एक ऐसा कदम उठाने वाला है जो पूरी दुनिया के लिए घातक होगा इसका असर सिर्फ इजराइल और मिडिल ईस्ट ही नहीं बल्कि यहां भारत में बैठे आप लोगों पर भी पड़ेगा ईरान पर हमले का खामियाजा अब हिंदुस्तान के लोगों को भी उठाना पड़ सकता है क्या आपके घरों में जलने वाली गैस आपकी गाड़ियों में डलने वाला पेट्रोल सोमवार से महंगा हो जाएगा आखिर ईरान के पास ऐसा क्या है कि वह पूरी दुनिया को एक झटके में महंगाई की ओर धकेलने की तैयारी कर रहा है.

दरअसल मीडिया फर्म ईरान्स टुडे ने आज एक पोस्ट किया जिसमें लिखा कि कच्चे तेल से भरे 50 टैंकर बाहर निकलने का प्रयास कर रहे हैं अब ऐसी आशंकाएं जताई जा रही हैं कि क्या हॉर्मोस जलडमरू मध्य बंद होने वाला है अगर हां तो इसका क्या असर होगा वो आपको बताते हैं भारत के दो तिहाई से अधिक तेल आयात और लगभग आधा एलपीजी आयात हॉर्मोस जलडंबू मध्य से होकर गुजरता है भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का करीब 80% दूसरे देशों से आयात करता है ऐसे में आपूर्ति बाधित होने से आर्थिक अस्थिरता और महंगाई का खतरा बढ़ेगा.

तेल की कीमतें $ प्रति बैरल के पार जा सकती हैं इससे आयात खर्च बढ़ेगा और रोजाना के इस्तेमाल की चीजें तक महंगी हो सकती हैं अगर ईरान हॉर्मोस को बंद करता है तो इसका असर सिर्फ खाड़ी देशों पर नहीं दिखाई देगा बल्कि इसकी वजह से मार्केट में तेल की आपूर्ति घटेगी बाजार में डर फैलेगा और कीमत लगातार बढ़ने लगेगी जिस देश में भी ऐसा होगा उस देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा झटका लगेगा और सालों से बना बनाया पूरा खेल बिगड़ जाएगा लेकिन अब सवाल उठता है कि हॉर्मोस जलडमरू मध्य आखिर है क्या हॉर्मोस फारस की खाड़ी में प्रवेश करने का एकमात्र समुद्री रास्ता है.

यह एक तरफ ईरान और दूसरी तरफ ओमान और संयुक्त अरब अमीरात से घिरा है यह फारस की खाड़ी को ओमान की खाड़ी से जोड़ता है यह हिंद महासागर को अरब सागर से जोड़ता है 20% तेल का आवागमन यहीं से होता है इसे महत्वपूर्ण ऑयल ट्रांजिट चेक पॉइंट माना जाता है जलडमरू मध्य में सबसे संकरा स्थल 33 कि.मी चौड़ा है ऐसे में अगर ईरान ने इस मार्ग को बंद किया तो यह तय है कि यहां से गुजरने वाला 20% तेल दुनिया के अलग-अलग देशों तक नहीं पहुंचेगा जिसकी वजह से दुनिया के तमाम देशों में तेल की कमी होगी यह देश दूसरे देशों से तेल खरीदेंगे लेकिन मार्ग बदलने की वजह से उसे खरीद की कीमत बढ़ जाएगी और उसे देश में तेल की कीमत आसमान छूने लगेगी यानी कि ईरान अपने एक कदम से दुनिया भर के देशों को इजराइल पर दबाव डालने के लिए मजबूर करने की तैयारी में है क्योंकि जिस देश में भी तेल के दाम बढ़ेंगे उस देश को मजबूरन इस जंग की आलोचना करनी पड़ेगी.

बता दें कि इससे पहले अप्रैल 2024 में जब इजराइल ने सीरिया में स्थित ईरान के काउंसलेट पर हमला किया था तब ईरानी बलों ने हॉर्मस जलडमरू मध्य के पास एक कंटेनरशिप को सीज कर दिया था इससे पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था वहीं 2019 में यूएई के फजेरा तट पर जलडमरू मध्य के पास चार जहाजों को निशाना बनाया गया था जिसका आरोप अमेरिका ने ईरान पर लगाया था 2010 में एक जापानी तेल टैंकर पर अलकायदा से जुड़े एक समूह ने हमला किया था हॉर्मोस का बंद होना दुनिया के लिए बड़ा खतरा है इससे ना सिर्फ परिवहन महंगा होगा साथ ही साथ हर क्षेत्र पर असर पड़ेगा यानी दो देशों के बीच शुरू हुई जंग का खामियाजा हजारों किलोमीटर दूर बैठे हिंदुस्तानियों को भी उठाना पड़ सकता है .

Leave a Comment