संजय कपूर के निधन के बाद करिश्मा कपूर को हर महीने नहीं मिलेगी रकम… मिलती थी लाखों की रकम

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हाल ही में निधन हो गया है। 53 की उम्र में संजय दिल के दौरे की वजह से कपूर परिवार के साथ-साथ एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी मातम फैला गए हैं। संजय कपूर के निधन के बाद तरह-तरह की बातें हो रही हैं।

संजय की निधन के बाद करिश्मा से उनका तलाक एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तलाक के बाद संजय अपने बच्चों की परवरिश के लिए करिश्मा को हर महीने मोटी रकम दिया करते थे। वहीं अब रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि संजय के निधन के बाद से यह सब बंद हो सकता है।

आपको बता दें कि 2016 में संजय और करिश्मा ने तलाक ले लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संजय की निधन के बाद करिश्मा को मिलने वाली मोटी रकम पर फुल स्टॉप लग जाएगा। हालांकि इस बारे में ऑफिशियल तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। संजय हर महीने समा और किियान की देखरेख के लिए करिश्मा को ₹1 लाख दिया करते थे। संजय कपूर 10,300 करोड़ के मालिक थे।

उनके पास दिल्ली और मुंबई के अलावा लंदन में भी कई प्रॉपर्टीज थी। रिपोर्ट के अनुसार तलाक के बाद संजय ने करिश्मा को एलुमनी के तौर पर 70 करोड़ दिए थे। इस बारे में हमने दिल्ली हाईकोर्ट के वकील उत्सव सिंह से बात की।

उन्होंने बताया सीआरपीसी के तहत पति के मरने के बाद पत्नी गुजारा भत्ता जारी रखने का दावा नहीं कर सकती। हालांकि हिंदू अडॉप्शन एंड मेंटेनेंस एक्ट की धारा 19 के तहत अगर उसे अपने मरे हुए पति से संपत्ति विरासत में मिली है और वह खुद का भरण पोषण करने में समर्थ नहीं है तो अपने ससुर से भरण पोषण का दावा कर सकती है।

Leave a Comment