हाल ही में रिलीज हुई फिल्म राजा शिवाजी मराठी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म अभी से बन चुकी है। इस वक्त जिस ओर देखो रितेश की इस फिल्म और इसके अलग अलग किरदार की चर्चा हो रही है ऐसे में रामगोपाल वर्मा भी इस फिल्म के फैन बन गए है।
जी हा, राम गोपाल वर्मा ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “हे जेनेलिया, आपकी फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है, इसके लिए आपको बहुत-बहुत बधाई! रितेश निर्देशक और अभिनेता दोनों के रूप में सिनेमाघरों में तहलका मचा रहे हैं और वे सचमुच शिवाजी महाराज के पुनर्जन्म जैसे लग रहे हैं.”
बता दे की मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज के शुरुआती जीनव पर बनी इस फिल्म को ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख ने प्रोड्यूस किया है और जियो स्टूडियोज द्वारा प्रेजेंट किया गया है।
1 मई को रिलीज हुई इस फिल्म ने इस फिल्म ने मराठी वर्जन में 8.00 करोड़ कमाए जबकि हिंदी वर्जन में इसने पहले दिन 3.35 करोड़ कमाए है।
