राहुल रॉय की चमकी किस्मत। आशिकी बॉय के सपोर्ट में उतरे सितारे। किसी ने बढ़ाई हिम्मत तो किसी ने दिया साथ। एक पोस्ट ने बदल दी जिंदगी। बॉलीवुड की फेमस डायरेक्टर से लेकर एक्टर ने बढ़ाया मदद का हाथ। अर्चना पून सिंह के मैसेज ने जीता फैंस का दिल। 90ज में लोगों के दिलों पर राज करने वाले आशिकी बॉय राहुल रॉय लगातार इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्टर की एक रील सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई।
जिसमें वह एक अननोन कंटेंट क्रिएटर के साथ अपनी आइकॉनिक फिल्म आशिकी के गाने पर डांस करते नजर आए। इसी के साथ इंटरनेट यूज़र्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया था। लोगों ने कहा ना चेहरे पर इमोशन ना डांस में एनर्जी और देखते ही देखते यह रील सोशल मीडिया पर मजाक का टॉपिक बन गई। यही नहीं इससे पहले भी राहुल एक शादी में गिटार बजाते नजर आए थे। जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया गया। एक और वीडियो में वह खुद अपना सूटकेस उठाकर चलते दिखे। ना कोई मैनेजर, ना कोई टीम और बस इंटरनेट ने इसे भी मुद्दा बना लिया। लेकिन मामला तब और भी ज्यादा सीरियस हो गया जब एक कंटेंट क्रिएटर के साथ उनकी रील वायरल हुई जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर मीम बन गई और यूज़र्स राहुल को बहुत ज्यादा ट्रोल करने लगे। लगातार मिल रही नेगेटिविटी के बाद राहुल रॉय ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।
उन्होंने बताया कि 2020 में आए के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। हेल्थ इश्यूज के साथ-साथ वो फाइनेंशियल स्ट्रगल भी झेल रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि मजाक उड़ाने की बजाय अगर हो सके तो काम दिलाने में मदद करें और इंसानियत ना भूलें। उनकी यह बात सीधे लोगों के दिल पर लगी और देखते ही देखते उनका पोस्ट वायरल हो गया। फिर क्या था? बॉलीवुड भी राहुल के सपोर्ट में खड़ा नजर आया। बॉलीवुड डायरेक्टर फरहा खान ने लिखा, राहुल तुम्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। वहीं सोनू सूद ने अपने अंदाज में हौसला बढ़ाया। भाई ऐसे ही रॉक करते रहो। इसी बीच लाफ्टर क्वीन अर्चना पून सिंह भी राहुल की हिम्मत बढ़ाती हुई नजर आई.
उन्होंने कहा आपको और ज्यादा ताकत मिले। अच्छा लगता है यह देखकर कि आप वही कर रहे हैं जो आपको खुश रखता है। आप हमेशा कमाल के हैं और आपके ओजी गानों वाले रील्स मैंने बेंच किए हैं। इतना ही नहीं बहुत से लोगों ने राहुल को ढेर सारा प्यार और ताकत भी भेजी है और यह कहना गलत नहीं होगा कि अब सोशल मीडिया का माहौल बिल्कुल बदल चुका है। जहां पहले ट्रोलिंग हो रही थी, वहीं अब सपोर्ट और पॉजिटिविटी की लहर नजर आ रही है। फैंस भी राहुल के साथ खड़े हो गए हैं और खुलकर उनके लिए आवाज उठा रहे हैं।
कई यूज़र्स का कहना है, यह वही स्टार है जिन्होंने हमें आशिकी जैसे यादगार गाने दिए। आज अगर वह स्ट्रगल कर रहे हैं तो हमें उनका साथ देना चाहिए ना कि मजाक उड़ाना चाहिए। फिलहाल फैंस की एक ही इच्छा है राहुल रॉय को जल्द ही किसी बड़ी फिल्म में कमबैक करते हुए देखा जाए। और सच कहें तो अगर इतना प्यार और सपोर्ट मिलता रहा तो वह दिन दूर भी नहीं लगता।
