जेल एक ऐसा शब्द जिसे बाहर से सुनने पर सजा जैसा लगता है। लेकिन अंदर की हकीकत कितनी ज्यादा डरावनी और इमोशनल हो सकती है यह तो वही शख्स जानता है जो वहां से गुजरा हो। दरअसल इस दर्दनाक एक्सपीरियंस को लेकर अब कई बातें सामने आई हैं और वो बातें बताई हैं संदीपा ने जिन्होंने जेल के अंदर के दिनों की सच्चाई बताई और उसने सभी को हिला दिया है।
संदीपा के एक मामले में तिहाड़ जेल में करीब 4 महीने का वक्त गुजार कर आई हैं। उनके मुताबिक जेल का माहौल काफी ज्यादा डरावना होता है और मेंटली आप हर दिन खुद को करते हैं। उन्होंने बताया कि जेल के अंदर महिलाओं की एंट्री काफी ज्यादा सख्त होती है। यानी कि उनकी एंट्री पर काफी ज्यादा सख्त चेकिंग होती है। यहां तक कि बॉडी सर्च के दौरान महिलाओं को काफी अनकंफर्टेबल सिचुएशन से गुजरना पड़ता है। संदीपा का कहना है कि कई बार बॉडी साइज के हिसाब से ज्यादा डिटेलिंग में चेकिंग की जाती है जो कि इमोशनली काफी ज्यादा डिस्टर्ब कर देता है।
सबसे शॉकिंग बात यह रही कि उन्होंने दावा किया कि जेल में जाने से पहले उनका प्रेगनेंसी टेस्ट कराया गया और हॉस्पिटल में एक यंग डॉक्टर ने उन्हें खुद टेस्ट करने के लिए कहा। इस पूरे एक्सपीरियंस को लेकर वो काफी ज्यादा अनकंफर्टेबल थी और उन्होंने कई डरावने सच बताए हैं। संदीपा की मानें तो उन्होंने बताया कि जेल के अंदर जो महिलाओं के साथ बिहेवियर होता है वह काफी ज्यादा गलत है।
उनकी माने तो प्रॉपर सिस्टम और सेंसिटिविटी की कमी महसूस होती है। जिसके बाद आदमी को काफी ज्यादा स्ट्रेस झेलना पड़ता है। उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर बिताए गए दिन काफी ज्यादा इमोशनली उनके लिए हैवी थे और उन्हें लगता था कि वह अपनी लाइफ के सबसे डिफिकल्ट फेस से गुजर रही हैं। आज बाहर आने के बाद संदीपा जेल के नाम से भी खाती हैं। उन्होंने साफ कहा कि उस एक्सपीरियंस ने उनकी सोच और मेंटल फेस दोनों को डीपली इफेक्ट किया है।
यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति की कहानी नहीं बल्कि उस सिस्टम पर सवाल उठाता है जहां इंसानियत की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। फिलहाल उनका यह इंटरव्यू काफी ज्यादा इंटरनेट पर इस वक्त वायरल हो रहा है। कुछ लोग उनके साथ सहानुभूति दिखा रहे हैं तो कुछ लोग उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे हैं और कह रहे हैं कि जेल ऐशो आराम का कोई साधन नहीं है।
वहां तो आदमी सजा भुगतने ही जाता है। जो कुछ वो फेस कर कर आई हैं वो हर कोई फेस करता है और वो इसलिए फेस करता है क्योंकि वो गलत काम करता है। लेकिन जब से जेल के अंदर की यह हकीकत सामने आई है और ज्यादा लोग इस पर बात कर रहे हैं।
फिलहाल जेल अथॉरिटीज की तरफ से अभी तक कोई बयान इस पर नहीं आया है। लेकिन सोशल मीडिया पर यह मामला काफी ज्यादा तूल पकड़ रहा है।
