ऐश्वर्या राय के साथ ब्रेकअप होने के बाद सलमान खान और बच्चन परिवार में दूरी आ गई थी। लेकिन अब सलमान खान और अभिषेक बच्चन एक बार फिर से एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं और यह काम किया है रितेश देशमुख ने। इन दोनों को साथ लेकर आ रहे हैं रितेश देशमुख ही। रितेश देशमुख जिनका अभिषेक से गहरा नाता है। रितेश देशमुख जिनके खान परिवार से भी अच्छे रिश्ते हैं। उन्होंने रिसेंटली एक फिल्म बनाई और इस फिल्म के जरिए मुसलमान और अभिषेक को सेम फिल्में लेकर आ रहे हैं।
राजा शिवाजी नाम की फिल्म है जिसमें रितेश देशमुख खुद शिवाजी का किरदार निभा रहे हैं और इस फिल्म को डायरेक्ट भी रितेश देशमुख ने ही किया है। जेनेलिया डिसूजा भी इस फिल्म का हिस्सा है और अभिषेक बच्चन इस फिल्म में साभाजी का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में भाग्यश्री भी है। इस फिल्म में संजय दत्त भी है। फरदीन खान भी फिल्म का हिस्सा है। लेकिन रिसेंटली बिग बॉस मराठी के मंच से रितेश देशमुख ने सभी को सरप्राइज़ किया यह कहकर कि इस फिल्म में सलमान खान भी है।
बताया जा रहा है कि सलमान खान ने राजा शिवाजी फिल्म के लिए दो दिन का केमियो शूट किया है। वो जीवा महाला का किरदार निभाएंगे जो शिवाजी की सेना का एक बहुत ही इंपॉर्टेंट पर्सन था। वो किरदार सलमान खान ने निभाया है। सलमान खान अपने हिस्से की शूटिंग खत्म कर चुके हैं। रितेश देशमुख ने जब सलमान को लेने की न्यूज़ अनाउंस की तब अभिषेक बच्चन भी वहां पर मौजूद थे और सलमान का नाम सुनकर अभिषेक ने भी तालियां बजाई जो वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इससे पहले अभिषेक बच्चन और सलमान खान साथ में कभी फिल्म में नजर आए थे तब जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या की शादी नहीं हुई थी। उसके बाद अभिषेक और सलमान कभी भी साथ नजर नहीं आए लेकिन अब राजा शिवाजी फिल्म से यह हो गया है कि सलमान और अभिषेक दोनों एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। हालांकि दोनों के साथ में सीन्स होंगे या नहीं होंगे यह अभी कंफर्म नहीं हुआ
