हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है। मंगलवार की देर रात यूपी के गाजियाबाद में मौजूद घर पर उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई और वह चक्कर खाकर जमीन पर गए जिसमें उनके सर पर गहरी चोट लगी। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां जहां उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।
आज सुबह बुधवार को ही गाजियाबाद में उनका अंतिम संस्कार। हरियाणवी एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का आखिरी पोस्ट भी वायरल हो रहा है जिसमें वो राधे-राधे गाने पर नाचती नजर आ रही हैं और अब उनके अचानक चले जाने के बाद इस वीडियो को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं।
कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें भगवान का संकेत मिल गया था। लेकिन लेकिन क्या ऐसा कहना सही है? सच यह है कि सिर्फ एक इमोशनल इंटरप्रिटेशन है। इसका कोई साइंटिफिक या फ़क्चुअल प्रूफ नहीं होता। इसके अलावा कुछ यूज़र्स यह भी सवाल उठा रहे हैं कि अगर सब अचानक हुआ तो उन्होंने एक महीने से पोस्ट क्यों नहीं किया और फिर लोग खुद ही कंक्लूजंस निकाल रहे हैं जैसे वो में थी या फैमिली इश्यूज चल रहा था
उन्होंने मासूम शर्मा, अमित सैनी, रोहतकिया, केडी के साथ भी काम किया है। उनके Instagram पर 1.3 मिलियन फॉलोवरर्स हैं। उनके निधन पर हरियाणवी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों ने शोक भी जताया है। दिव्यांका सिरोही का जन्म 19 नवंबर 1996 को बुलंदशहर में हुआ था। परिवार गाजियाबाद में रह रहा है। उन्होंने मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से बीकॉम किया है। इसके बाद सिक्किम से एमबीए किया। फिर गुरुग्राम से बीएड किया। दिव्यांका के दो भाई हिमांशु, दीपांशु और बहन जसमीत हैं। पिता गजेंद्र ट्रांसपोर्टर हैं और मां अनीता हाउसवाइफ हैं। दिव्यांका के भाई हिमांशु ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंगलवार रात दिव्यांका घर पर ही थी। रात करीब 8:00 बजे उसकी तबीयत बिगड़ी और वह फर्श पर गिर गई। गिरने से उसके सिर में अंदरूनी चोट लगी और खून निकल गया। जब छोटा भाई दीपांशु उसके पास पहुंचा तब तक उसका शरीर ठंडा पड़ चुका था।
अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह गाजियाबाद में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। एक इंटरव्यू में दिव्यांका ने बताया था कि मुझे बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था। मैंने दिवाली के पास नीले रंग के सूट में TikTok पर पंजाबी सिंगर सुनंदा शर्मा के गाने मेरी मम्मी नूपसंद पर डांस किया था और वीडियो बनाई थी जो मेरे एक्सप्रेशन की वजह से वायरल हो गई।
उस वीडियो पर करीब 20 मिलियन व्यूज आए थे। इसके बाद TikTok पर मेरे फॉलोवर्स 5 मिलियन हो गए थे। दिव्यांका ने परिवार के सपोर्ट को लेकर कहा था कि कभी भी ऐसा फील नहीं हुआ कि परिवार साथ नहीं देगा। परिवार ने हर तरीके से मेरा साथ दिया।
फाइनेंशियली भी मैंने खुद को मैनेज किया। 2018 में मैंने जॉब की। जब मुझे लगा कि मैं इस इंडस्ट्री में कुछ कर सकती हूं तो मैंने जॉब छोड़ दी। फिलहाल दिव्यांका अब इस दुनिया में नहीं रही। उनके फैंस अभी तक इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।
