आमिर की फिल्म पर क्यों कोई भी नहीं लगा रहा पैसा?

आमिर खान की अगली फिल्म कौन सी होगी? इस पर एक बड़ा सवालिया निशान लगा हुआ है। कभी वो राजकुमार हिरानी के साथ दादासाब फाल्के की बायोपिक को लेकर चर्चा में आते हैं तो कभी लोकेश कनकराज के साथ उनकी सुपर हीरो मूवी की खबरें उड़ने लगती है। मगर रिपोर्ट्स है कि उनके पास इस वक्त कोई भी सॉलिड प्रोजेक्ट नहीं है। हालांकि वो अपने कजिन और डायरेक्टर मंसूर खान के नवेल वन पर एक मूवी जरूर प्लान कर रहे हैं।

मगर दिक्कत यह है कि कोई भी इन्वेस्टर उसे फंड करने को तैयार नहीं हो रहा। रिपोर्ट्स है कि इससे तंग आकर आमिर ने लंबे समय के लिए फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला किया है। हालांकि ललन टॉप इसकी पुष्टि नहीं करता। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आमिर काफी समय से वन द स्टोरी ऑफ द अल्टीमेट मिथ नवेल पर एक फिल्म बनाने पर विचार कर रहे थे। इसमें से इसमें दो ऐसे अजनबियों की कहानी है जो एक पार्क में अचानक मिलते हैं। उनमें से जो महिला है वो पहले साइकोलॉजी की प्रोफेसर और एक्टिविस्ट थी लेकिन अब वो अपनी याददाश्त खोने लगी है। दूसरी तरफ जो आदमी है वह पहले एक मशहूर जेनेटिक इंजीनियर था.

लेकिन अब वो पूरी दुनिया से छिप कर रह रहा है। वो काफी इंटेलिजेंट है। मगर उसके आसपास रह रहे लोगों को उस पर शक हो रहा है। खैर वो आदमी अपने थॉट्स एक किताब के जरिए उस महिला के साथ शेयर करता है। फिर आगे क्या होता है नवेल में उसकी कहानी है। चर्चा है कि आमिर इसी आईडिया पर काम करना चाहते हैं। मगर कोई भी इन्वेस्टर फिल्म पर पैसे लगाने को तैयार नहीं है। इस मूवी से कोई बतौर को-पार्टनर भी नहीं जुड़ना चाहता। अब इसके पीछे फिल्म का थीम दोषी है या कुछ और कहना कठिन है। लेकिन बताया जा रहा है कि मंसूर इस बात से काफी खफा हैं। मंसूर ने कयामत से कयामत तक जो जीता वही सिकंदर, अकेले हम, अकेले तुम और जोश जैसी फिल्मों को डायरेक्ट किया है।

मगर इस प्रोजेक्ट को लेकर इन्वेस्टर्स की खींचातानी देखकर वो अपने पांव पीछे खिसका सकते हैं। यदि ऐसा हुआ तो सीक्रेट सुपरस्टार और लाल सिंह चड्डा वाले अद्वैत चंदन इसे डायरेक्ट करेंगे। मगर ऐसा तभी होगा जब कोई इन्वेस्टर इस फिल्म पर पैसे लगाने को तैयार होगा। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि यदि इस प्रोजेक्ट पर बात नहीं बनी तो आमिर लंबे समय के लिए फिल्मों से दूर हो जाएंगे।

दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि वो राजकुमार हिरानी के साथ दादा साहब फाल्के बायोपिक और थ्री इडियट्स के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। हालांकि इनमें से भी किसी मूवी को अभी तक ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है।

Leave a Comment