एक बड़ी खबर आपको बता रहे हैं। अमेरिका में 10 वैज्ञानिकों के गायब होने की खबर ने हड़कंप मचा दिया है। जहां वैज्ञानिकों की मौत या फिर लापता होने की लगातार रिपोर्टसामने आ रही हैं। यह सभी वैज्ञानिक और अंतरिक्ष से जुड़े बेहद गोपनीय राज जानते थे और उनकी रहस्यमई और गुमशुदगी ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
बताया जा रहा है कि इनमें से कई वैज्ञानिक क्लासिफाइड और संवेदनशील प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे थे और 2024 के मध्य से अब तक एक-एक कर ऐसे संदिग्ध मामले सामने आते रहे हैं जिससे राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर चिंता और भी बढ़ गई है।
इन घटनाओं के बीच ट्रंप प्रशासन का बयान भी सामने आया है जिसमें वाइट हाउस ने इन रिपोर्ट्स को गंभीर मानते हुए जांच की बात कही है। प्रेस सचिव ने स्पष्ट किया है कि संबंधित एजेंसियों से पूरी जानकारी ली जाएगी।
इसी दौरान पत्रकार पीटर डूसी ने सवाल उठाया है कि क्या इन मामलों की औपचारिक जांच चल रही है? इस पर सरकार ने यह भी माना है कि इस तरह की रिपोर्ट्स को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और अब इन घटनाओं के पीछे किसी साजिश की आशंका को लेकर भी गंभीर सवाल लगातार उठ रहे हैं।
