जब राजपाल ने शाहरुख को कहा – आप एक्टिंग कब करोगे? एक्टर ने दिया जवाब।

शाहरुख खान और राजपाल यादव ने कल हो ना हो भूतनाथ और बिल्लू जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। राजपाल शाहरुख़ की खूब तारीफ करते हैं। साथ ही उन्हें यह भी लगता है कि शाहरुख़ ने अब तक अपना बेस्ट नहीं दिया। एक बार यह बात उन्हें कुछ ज्यादा ही खटकने लगी थी। इतनी कि वो शाहरुख से पूछ बैठे अब एक्टिंग कब करेंगे। इस पर राजपाल को जो जवाब मिला उसे वह आज भी याद करते हैं। राजपाल ने हाल ही में जिंगाबाद चैनल को इंटरव्यू दिया था। इस दौरान उन्होंने शाहरुख से जुड़े कई किस्से सुनाए। उनमें से एक प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी बिल्लू से जुड़ा है।

राजपाल कहते हैं, हम एक बार बिल्लू की शूटिंग के दौरान साथ बैठे थे। उन्होंने हमें बहुत रिस्पेक्ट दिया। मैंने उनसे दिल से पूछा, “आप वन डायमेंशनल नहीं हो सकते। आप एक्टिंग कब करेंगे?” यह बात मेरे दिल से जेनुइनली निकली थी। मगर उन्होंने मुस्कुराते हुए समझदारी भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा, “जब तक मेरी स्माइल है और मैं एक हीरो के तौर पर लोगों को एंटरटेन कर सकता हूं, तब तक मैं वही करूंगा जो डायरेक्टर मुझसे चाहता है।” राजपाल ने शाहरुख के स्किल्स की तारीफ करते हुए आगे कहा, “मैं पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कह सकता हूं कि शाहरुख़ की इनिंग आना अभी बाकी है। वो एक बेहतरीन एक्टर हैं।

अब तक आपने उनका हीरोइज़्म और एक्शन देखा है, लेकिन वो कॉमेडी भी कर सकते हैं। वो बहुत अच्छी मिमिक्री करते हैं और इतने अलग-अलग किरदार निभाते हैं कि फर्क करना मुश्किल हो जाता है। वो एक कंप्लीट एक्टर हैं जो हर तरह के रोल में फिट हो सकते हैं। वो सच में एक थ्री डायमेंशनल एक्टर हीरो हैं। बातचीत के दौरान राजपाल ने कल हो ना हो की शूटिंग को भी याद किया। वो बताते हैं कि जब वो इस फिल्म के रिहर्सल के लिए गए तो वहां पहले से 10-12 सीनियर एक्टर्स मौजूद थे।

इस वजह से वह सेट पर कुछ दूर खड़े होकर डायलॉग्स बोल रहे थे। अगर कहीं उनके डायलॉग में गड़बड़ी हो जाती तो शाहरुख दूसरे कोने में खड़े होकर उनकी मदद करते थे। राजपाल बताते हैं कि इस तरह काम करते-करते शाहरुख से उनकी अच्छी बॉन्डिंग हो गई।

Leave a Comment