गॉडजिला माइनस 0 का टीजर आया है। टीजर छोटा मगर इंपैक्टफुल है। इसकी शुरुआत एक उजड़े हुए शहर के विजुअल से होती है। फिर सामने आता है वो भयानक मॉन्सर जिसके सामने स्टैचू ऑफ लिबर्टी भी छोटा नजर आता है। तकाशी या मजाकी के डायरेक्शन में बन रही यह फिल्म इसी साल 6 नवंबर को रिलीज़ होगी।
साल 2024 में आई हॉरर मिस्ट्री थ्रिलर लॉन्ग लेग्स का सीक्वल बनने वाला है। द हॉलीवुड रिपोर्टर के मुताबिक यह डायरेक्ट सीक्वल नहीं है बल्कि लॉन्ग लेग्स यूनिवर्स में सेट कहानी पर बनने जा रही फिल्म है। सीक्वल में भी लीड रोल निकोलस केज ही करेंगे। वो इस फिल्म के को प्रोड्यूसर भी हैं। जॉन अब्राहम स्टारर 43 की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है। यह 19 मार्च 2027 को रिलीज़ होगी। जॉन ने एक एनिमेटेड वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर यह अनाउंसमेंट किया। इसमें जॉन के साथ हर्षवर्धन राणे का कैरिकेचर भी है। दोनों गंस के साथ नजर आ रहे हैं।
किल फेम तान्या मानिकतला इस फिल्म की फीमेल लीड है। इसे भव धुलिया डायरेक्ट कर रहे हैं। बाहुबली फ्रेंचाइज़ की एनिमेटेड फिल्म बाहुबली द एटर्नल वॉर पार्ट वन ने बनने से पहले ही बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। इसे फ्रांस में होने वाले एनसी इंटरनेशनल एनिमेशन फेस्टिवल 2026 के लिए सेलेक्ट किया गया है। ऐसे सरा मौली ने सोशल मीडिया पर यह अपडेट शेयर किया। इसे एनिमेशन का कान फेस्टिवल कहा जाता है। बाहुबली द एटरर्नल वॉर को इस फेस्टिवल के वर्क इन प्रोग्रेस लाइनअप में रखा गया है और इसे चुनने की एक खास वजह है।
भारत में एनिमेशन अब किस लेवल पर पहुंच गया है और यह ग्लोबल स्टैंडर्ड्स का है। यही बताने के लिए इसे चुना गया है। यह फिल्म ईशान शुक्ला के डायरेक्शन में तैयार हो रही है। सलमान खान स्टारर मातृभूमि की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। अब खबर है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में आएगी ही नहीं बल्कि सीधे ओटीटी पर रिलीज़ होगी। चर्चाओं का यह दौर मातृभूमि के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया की कही बात से शुरू हुआ है। दरअसल पिछले दिनों अपूर्व लाखिया ने Instagram पर एक फैन से इंटरेक्ट किया। उस फैन ने अपूर्व से शिकायत भरे लहजे में कहा मिस्टर अपूर्व हम सलमान खान के फैंस हैं। मेरी रिक्वेस्ट है कि अगर मातृभूमि थिएटर्स में रिलीज़ होने लायक है तो प्लीज इसे रिलीज़ कर दें। अगर नहीं तो इसे oटीt पर ही रिलीज़ कर दें। लोगों ने सलमान से उम्मीदें करना छोड़ दिया है। मैं एक्सपेक्ट करता हूं कि आप कुछ करेंगे। और जवाब में अपूर्व ने लिखा सलमान खान सर हमेशा सबसे बड़े सुपरस्टार बने रहेंगे और फिल्म अंत में ओटीटी पर ही रिलीज़ होगी।
अपूर्व ने यह तो नहीं कहा कि फिल्म थिएटर्स में आएगी या नहीं मगर उनके इस जवाब ने फैंस के मन में शक पैदा कर दिया है। सच क्या है यह तो मेकर्स के अनाउंसमेंट के बाद ही पता चलेगा। अमेरिका के लास वेगस में चल रहे प्रतिष्ठित फिल्म ट्रेड शो सिनेमाक में हमारी रामायण की खूब तारीफ हो रही है। दर्शक ही नहीं शो के ऑर्गेनाइज़र्स भी रामायण के लिए चीयर कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर बहुत सारे लोग रामायण की तारीफ कर रहे हैं। ऐसी ही एक पोस्ट जॉन पीडियन ने लिखी है। जॉन साल 2002 से 2023 तक मोशन पिक्चर थिएटर ओनर के सबसे बड़े ट्रेड एसोसिएशन के सीईओ रह चुके हैं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों को रामायण की झलक देखने का सुझाव दिया और लिखा कि रामायण सही मायनों में इंडिया की पहली ग्लोबल ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इसमें वो पोटेंशियल है। उनकी इस पोस्ट पर अमेरिकन सिटीजंस के कमेंट्स आ रहे हैं और उनके मुताबिक अमेरिकनंस रामायण के टीज़ से इंप्रेस हुए हैं और वो फिल्म देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं। हम याद दिला दें कि रामायण का पहला पार्ट दिवाली 2026 को रिलीज़ होगा। सुपरस्टार यश और नमित मल्होत्रा अमेरिका के लास वेगस में हुए सिनेमाक में रामायण को प्रमोट करने पहुंचे। फेंडंगो चैनल को दिए इंटरव्यू में यश की टॉक्सिक पर भी सवाल हुए। यह फिल्म किस लेवल पर बन रही है? इसके बारे में यश ने कहा, टॉक्सिक भी बड़ी एंबिशियस फिल्म है। हमने इसे इंग्लिश में भी शूट किया है।
कांसेप्ट की बात करूं तो इसमें कई लेयर्स हैं। यह टिपिकल गैंगस्टर स्टोरी नहीं है। इसकी झलक देखने से लोगों को यह ढेर सारे एक्शन से भरपूर गैंगस्टर फिल्म लग रही है। मगर इसमें डीप साइकोलॉजी है और जिंदगी के ऐसे पहलू हैं जिससे लोग रिलेट करेंगे। यह एक डार्क कैरेक्टर को बिल्कुल नए अंदाज में प्रेजेंट करेगी। यह विजुअल ट्रीट तो है ही मगर साथ ही में लोगों को दिलो दिमाग पर भी असर करेगी। मैंने पहले भी डार्क कैरेक्टर प्ले किए हैं। मगर टॉक्सिक में कई शेड्स हैं। जैसे भारत अपने आप में एक दुनिया है। आप 200 कि.मी. ट्रैवल करेंगे तो भाषा, संस्कृति सब में बदलाव पाएंगे। वैसे ही इसमें कई रंग हैं। टॉक्सिक के लिए मैं लॉस एंजेलिस गया था। वहां नमित मल्होत्रा से मिला। उनसे राय ली कि टॉक्सिक को भव्य और ग्लोबल कैसे बनाएं? हम टॉक्सिक के लिए मिले और रामायण बन गई। नमित की कंपनी डीएनईजी ने ही टॉक्सिक के वीएफएक्स बनाए हैं।
दोनों फिल्मों का लक्ष्य एक ही है। हम इंडियन सिनेमा को ग्लोबल लेवल पर ले जाना चाहते हैं। इस वक्त इंडियन फिल्में विदेशों में जो नंबर्स दे रही है, वो हॉलीवुड फिल्में भारत में अचीव नहीं कर पा रही है। हमें हॉलीवुड और बॉलीवुड का गैप खत्म करना होगा। अब हॉलीवुड के जे जे पेरी टॉक्सिक का हिस्सा हैं। उन्होंने जॉन विक जैसी फिल्म का एक्शन डिजाइन किया था। उन्होंने नई टेक्निक से टॉक्सिक का लेवल क्लासी बना दिया है। यह फिल्म लेयर्ड स्टोरी टेलिंग का नया बेंचमार्क सेट करेगी। अलू अर्जुन और एटली की राका से शाहरुख खान के जुड़ने की खबरें हैं। इस बारे में इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से लिखा शाहरुख अलू अर्जुन और इटली की अपकमिंग फिल्म राका में नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण इटली और अलू अर्जुन के साथ अपने अच्छे रिलेशंस के कारण वो इसमें एक छोटा सा रोल करने को तैयार हो गए हैं। हालांकि अभी मेकर्स की तरफ से कोई स्टेटमेंट नहीं आया है मगर यदि ऐसा हुआ तो राका का स्केल और भी बड़ा हो जाएगा। पहली बार यह दोनों सुपरस्टार्स बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। टाइगर श्रॉफ की एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी चर्चा में है।
यह एक शॉर्ट वीडियो है जिसमें टाइगर माइकल जैक्सन के गेटअप में है और उनका आइकॉनिक स्टंस लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ कोई डिटेल नहीं है। कैप्शन में लिखा है फॉर द किंग हैशटग माइकल। इस पोस्ट के बाद कयासों के दौर शुरू हो गए हैं। लोग कह रहे हैं कि यह माइकल जैक्सन पर बन रही इंटरनेशनल फिल्म का टीज़ है। कुछ लोग इसे माइकल जैक्सन की अपकमिंग बायोपिक माइकल से जुड़ा बता रहे हैं। अब सच क्या है? यह तो वक्त ही बताएगा। Netflix के लिए ताप्सी पन्नू को लेकर एक फिल्म बन रही है। टाइटल है गांधारी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक ताप्सी इस फिल्म में खतरनाक स्टंट करती नजर आएंगी। कुछ स्टंट आंखों पर पट्टी बांधकर भी करेंगी। इस फिल्म को देवाशीष माखीजा डायरेक्ट कर रहे हैं। बुकर प्राइज विनर अरविंद अडीगा की किताब लास्ट मैन इन टावर पर फिल्म बन रही है। इसे राणा दग्गुबाती प्रोड्यूस कर रहे हैं। नवंबर 2025 में इस प्रोजेक्ट के साथ यह भी अनाउंस हो गया था कि मनोज वाजपेयी इसमें लीड रोल करेंगे।
मगर मिड डे की लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक दिव्या दत्ता इस फिल्म की विलेन होंगी। इसे बेन रेखी डायरेक्ट करेंगे। शूट 2026 के सेकंड हाफ में शुरू होगा। जूनियर एनtआर की ड्रैगन से शाहिद कपूर के जुड़ने की खबर के बाद एक फीमेल एक्टर के भी इसमें शामिल होने की चर्चा है। तेलुगु 360 के मुताबिक इस फिल्म में आलिया भट्ट भी नजर आएंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ड्रैगन में वो छोटा मगर अहम रोल करेंगी। वहीं अनिल कपूर तो फिल्म में पहले से ही हैं। उन्होंने Instagram पर यह अपडेट दिया था। शाहिद और आलिया की इस फिल्म में एंट्री के बारे में मेकर्स ने अभी कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है। इस फिल्म को प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं। अब बारी है आज के फिल्म रेकमेंडेशन की। आप एटरर्निटी देखिए।
यह फिल्म देखने के बाद आप अपने पार्टनर से यह सवाल जरूर करेंगे कि क्या तुम मेरा इतना इंतजार करते? इसमें एक ओल्ड कपल को दिखाया गया है जो एक फैमिली गैदरिंग में पहुंचता है। वहां हस्बैंड की डेथ हो जाती है। वह एक ऐसी जगह पहुंच जाता है जहां कई लोग हैं और उनके पास एक हफ्ता है यह तय करने के लिए कि एटरर्निटी में वो किसके साथ जाना पसंद करेंगे। इसके बाद जो ट्विस्ट इस फिल्म में आते हैं वो मजेदार हैं। नए कांसेप्ट की फिल्म है।
