आशा भोंसले की बिगड़ी तबीयत, सिंगर की पोती ने दी हेल्थ अपडेट।

हॉस्पिटल में भर्ती हैं 92 साल की आशा भोसले। ज्यादा थकान और छाती के इनफेक्शन से बिगड़ी तबीयत। चिंता में आया आशा भोसले का परिवार। सिंगर की पोती ने सेहत को लेकर दिया बड़ा अपडेट। लेजेंडरी सिंगर को लेकर परेशान फैंस। पल-पल मांग रहे ठीक होने की दुआ। 92 साल की लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

उन्हें मुंबई के ब्रच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हॉस्पिटल के इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में आशा भोसले का इलाज चल रहा है। इसी बीच सिंगर की पोती जनाई भोसले ने दादी की हेल्थ को लेकर अपडेट दे दिया है। जनाई भोसले अपनी दादी आशा के काफी क्लोज हैं। उन्होंने बताया कि आशा के हॉस्पिटल में भर्ती होने की असली वजह क्या है?

आशा भोसले की पोती जनाई भोसले ने सिंगर की हेल्थ को लेकर ट्वीट और Instagram पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि मेरी दादी आशा भोसले को थकान और चेस्ट इंफेक्शन के चलते अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हम आपसे आग्रह करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको आगे पॉजिटिव अपडेट देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो सिंगर का हॉस्पिटल में इस समय ट्रीटमेंट चल रहा है। देश भर में उनके करोड़ों फैंस उनकी जल्द रिकवरी की प्रार्थना कर रहे हैं। साथ ही साथ बॉलीवुड सितारे भी उनके जल्द ठीक होने की दुआएं मांग रहे हैं।

इसी बीच आपको बता दें सिंगर की हेल्थ को लेकर सामने आई शुरुआती रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा था कि आशा को कार्डियक अरेस्ट की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। हालांकि परिवार ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। आशा की पोती जुनाई ने अपने बयान में थकान और चेस्ट इंफेक्शन से रिलेटेड हेल्थ इशूज़ की ओर इशारा किया है। वहीं फैंस लगातार उम्मीद कर रहे हैं कि ब्रिज कैंडी हॉस्पिटल के डॉक्टर्स आज सिंगर की हेल्थ को लेकर नया बयान जारी करेंगे। जिसके बाद वह चैन की सांस ले पाएंगे। हालांकि अब तक कोई फ्रेश ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। सभी लोग आशा भोसले की तबीयत के बारे में जानने को बेताब बैठे हुए हैं।

जैसा कि सभी जानते हैं आशा भोसले बॉलीवुड के लेजेंडरी सिंगर्स में से एक हैं। वो अपनी आवाज का जादू फिल्मों में 1950 के दशक से चलाती आ रही हैं। हालांकि उन्होंने बड़ी फिल्मों में अपनी आवाज देने से पहले कई लो बजट फिल्मों में गाना गाकर पहचान बनाई। 1952 में आई फिल्म संगदिल में उन्होंने गाने गाए। म्यूजिक कंपोजर सज्जाद हुसैन की इस एल्बम ने आशा को फेम दिलाया। मोहम्मद रफी के साथ आशा भोसले की जोड़ी उस जमाने की सुपरहिट जोड़ियों में से एक मानी जाती थी।

दोनों ने मिलकर मांग के साथ तुम्हारा साथी हाथ बढ़ाना और उड़े जबजब जुल्फे तेरी जैसे सुपरहिट गाने गाए थे जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े हुए हैं। उन्होंने अपने करियर को यहीं तक सीमित नहीं रखा। आशा भोसले ने गजलें भी गाई हुई हैं। इसी से उन्हें अपने करियर का पहला नेशनल अवार्ड मिला था।

इसके बाद उन्होंने 90ज और 200 के दशक की फिल्मों जैसे रंगीला प्यार तूने क्या किया और लकी के लिए भी गाने गाए। उन्होंने 91 साल की उम्र में दुबई में कॉन्सर्ट किया था। उनकी एक्टिवनेस ने फैंस को हैरान कर दिया था। फिलहाल आशा भोसले हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनका परिवार और फैंस लगातार उनके ठीक होने की कामना कर रहा है।

Leave a Comment