SP असलम चौधरी की बीवी लेंगी धुरंधर 2 के खिलाफ लीगल एक्शन।

हाल ही में आई धुरंधर 2 को लेकर पाकिस्तान में कुछ लोगों को मिर्ची लगी हुई है। खबरें हैं कि असलम चौधरी की पत्नी ने धुरंधर के निर्देशक आदित्य धर पर कई आरोप लगाए हैं और उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेने की दी है। जी हां, फिल्म में संजय दत्त ने पाकिस्तानी पुलिस ऑफिसर असलम चौधरी का किरदार निभाया है। असलम चौधरी की पत्नी नरीन चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी है।

असलम चौधरी की पत्नी नोरीन चौधरी धुरंधर 2 देखकर आग बबूला है और उनका कहना है कि उनके पति को गलत तरीके से दिखाया गया है और आदित्यधर ने बिना मेरे पति के अनुमति के उनका किरदार फिल्म में दिखाया है। नोरीन बोली मेरे पति रहमान से कभी नहीं डरे और ना ही वो बलोच के विरोधी थे।

उनके कैरेक्टर को पूरी तरह से गलत दिखाया है। मैं एक्शन लूंगी। इसके बाद नोरीन को लेकर इंडिया में लोग ढेरों कमेंट्स कर रहे हैं और कुछ लोग उनका मजाक बना रहे हैं।

Leave a Comment