करिश्मा कपूर की एक्स हस्बैंड संजय कपूर की मदर रानी कपूर अब मीडिया में एक्टिव हुई है और उन्होंने संजय कपूर की वाइफ प्रिया सचदेवा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह तक कह दिया कि प्रिया सचदेवा ने संजय कपूर से सिर्फ पैसों के लिए शादी की। रानी कपूर को पिछले महीने प्रिया सचदेवा ने रानी कपूर के नाम के ट्रस्ट आर. के ट्रस्ट से आउट कर दिया और यहीं से यह विवाद शुरू हुआ।
वैसे तो विवाद संजय कपूर की के बाद से चल ही रहा था। लेकिन जब रानी कपूर को पूरी तरह हटाने के लिए प्रिया सचदेवा ने रानी कपूर को ट्रस्ट से हटाया तो अब रानी कपूर ने चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा जब तक संजय कपूर जिंदा था तब तक प्रिया सचदेवा की इतनी हिम्मत नहीं थी। मेरे पति ने ये ट्रस्ट बनाई थी। और उन्होंने पूरी जिंदगी इस बिजनेस को दी। और मेरे पति की मेहनत का बनाया हुआ बिजनेस अब पूरी तरह से यह लड़की प्रिया कपूर छीनना चाहती है।
वह तो ठीक है कि दिल्ली वाला घर मेरे पास है। वरना वह तो मुझसे मेरा घर भी ले लेती मुझे बेघर कर देती। मेरे बेटे की डेथ के बाद से ही मैं उस घर में नहीं गई हूं। मुझे डर लगता है कि कहीं पैसों के लिए वो मुझे नुकसान ना पहुंचा ले। जब तक मेरे पति थे उन्होंने इस बिजनेस को संभाला। मेरे पति की डेथ हुई। इसीलिए संजय कपूर ने बिजनेस को संभाला और उन्होंने बिजनेस को इसलिए संभाला क्योंकि वो बेटे थे। आज संजय जिंदा होता तो प्रिया की इतनी हिम्मत नहीं होती। मेरे बेटे ने मुझे कभी अकेला छोड़ा ही नहीं। वो कभी हॉलिडेज़ पर भी जाता था तो मुझे साथ लेकर जाता था। मुझे नहीं पता कि यह संजय की जिंदगी में कैसे आई।
संजय ने दो बहुत ही अच्छी लड़कियों से शादी की और दूसरी बीवी करिश्मा से उनके दो बच्चे भी है। मैं करिश्मा से मिलती रहती हूं। इस कंपनी को खड़ा करने में मेरे पति ने जिंदगी लगा दी। जो घर मैंने बनवाया उस घर के बाहर बैठकर मैंने उस घर को पूरी तरह बनवाया था।
अब यह लड़की जो कुछ ही सालों पहले हमारे परिवार से जुड़ी है वो मेरे पति के सालों की मेहनत हथियाना चाहती है। रानी कपूर ने ऑलरेडी कोर्ट में प्रिया सचदेवा के खिलाफ एक अपील की है। जिसमें उनका कहना है कि उनके पति का जो बिजनेस है, उनके पति का जो ट्रस्ट है वो उसकी पूरी हकदार रानी कपूर ही है। प्रिया सचदेवा नहीं।
आपको बता दें कि प्रिया सचदेवा संजय कपूर की तीसरी वाइफ है। 2015 में वह संजय कपूर की लाइफ में आई और संजय कपूर से प्रिया को एक बेटा भी है। प्रिया ऑलरेडी डिवोर्सी थी। विक्रम चटवाल नाम के बिजनेसमैन से वह मैरिड थी और उस शादी से भी उन्हें एक बेटी
