अमेरिका के राष्ट्रपति से अगर भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कोई पत्रकार सीधे उनके मुंह पर यह पूछ ले कि क्या उनकी दिमागी हालत ठीक है तो सोचिए वहां कैसा माहौल बन जाएगा।
जाहिर है सवाल सुनकर कोई भी जाएगा। अमेरिका में कुछ ऐसा ही हुआ जब डोनाल्ड ट्रंप से उनकी मेंटल हेल्थ पर सीधा सवाल किया गया और इसके जवाब में ट्रंप ने कुछ ऐसा कहा जिसने इस बहस को और तेज कर दिया है कि क्या वो अमेरिका जैसे ताकतवर देश को चलाने के काबिल हैं डॉनल्ड ट्रंप का विवादों से पुराना नाता है। लेकिन इस बार मामला कुछ ज्यादा ही गंभीर हो गया है।
79 साल के ट्रंप लगातार ईरान को धमकियां दे रहे हैं। इन धमकियों को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की गरिमा के खिलाफ माना जा रहा है। इसी हफ्ते ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्रुथ सोशल पर एक ऐसा पोस्ट किया था जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया था।
ईरान को लेकर भड़ास निकालते हुए ट्रंप ने गाली गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया। अमेरिका और इजराइल ने जिस युद्ध की शुरुआत की है जैसी नाजुक स्थिति बनी हुई है उसमें एक राष्ट्रपति का खुलेआम गालियों का इस्तेमाल करना चिंताजनक है। इसी मुद्दे को लेकर जब एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही थी तो एक पत्रकार ने ट्रंप को सीधे घेर लिया। पत्रकार ने बिना किसी डर के ट्रंप से कहा कि कल आपने ट्रुथ सोशल पर ईरानियों को क्रेजी कहा था। ट्रंप ने तुरंत जवाब दिया सही बात है।
इसके बाद पत्रकार रुका नहीं। उसने आगे पूछा कि उन आलोचकों को आपका क्या जवाब है जो कहते हैं अब पत्रकार अपनी बात पूरी कर पाता उससे पहले ही ट्रंप ने उसे बीच में टोकते हुए कहा कि मुझे आलोचकों की कोई परवाह नहीं है लेकिन वो पत्रकार भी पीछे हटने वाला नहीं उसने ट्रंप को इग्नोर करते हुए अपना सवाल पूरा किया और पूछा कि उन आलोचकों को आप क्या कहेंगे जिनका मानना है कि इस युद्ध के बीच अब आपकी मेंटल हेल्थ की जांच होनी चाहिए। इस सीधे और कड़वे सवाल पर ट्रंप ने जो जवाब दिया वह और भी ज्यादा अजीब था।
ट्रंप ने कहा कि मैंने तो ऐसा कुछ नहीं सुना। लेकिन अगर ऐसा है तो आपको मेरे जैसे और लोगों की जरूरत पड़ेगी क्योंकि मेरे आने से पहले कई सालों तक हमारे देश को व्यापार पर, सेना पर हर चीज पर लूटा जा रहा था। इसलिए अगर ऐसा है तो आपको मेरे जैसे और लोगों की जरूरत है। जैसे ही यह वीडियो इंटरनेट पर आया, लोगों ने उस पत्रकार की जमकर तारीफ शुरू कर दी।
सोशल मीडिया यूज़र्स का कहना है कि ट्रंप ने अपने जवाब से इस बात पर मुर लगा दी है कि वह मानसिक रूप से अस्थिर हो चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि उनका जवाब यह साबित करता है कि वह अपना होश खो बैठे हैं। बात सिर्फ इतनी नहीं है। ट्रंप लगातार अपने बयान बदल रहे हैं। कभी वह कहते हैं कि ईरान खत्म हो गया है और फिर अचानक हमले की चेतावनी दे देते हैं।
उनके इस बर्ताव और पूरी सभ्यता के खत्म होने जैसी बातों के बाद अब अमेरिकी सांसद 25वां संशोधन लागू करने की मांग कर रहे हैं। जिसका मतलब होता है राष्ट्रपति को उनके पद से हटाना।
