सलमान खान ने 2005 में म्यूजिक लव स्टोरी लकी नो टाइम फॉर लव में काम किया था। 8 मार्च को इस फिल्म ने अपने 21 साल पूरे कर लिए हैं। इस मूवी को राधिका राव और विनय सप्रू की जोड़ी ने डायरेक्ट किया था। हाली इंटरव्यू में उन्होंने इस फिल्म की मेकिंग से जुड़ा एक वाक्या सुनाया। उनके मुताबिक शूटिंग के दौरान एक बूढ़ी रशियन कॉस्ट्यूम असिस्टेंट सलमान को खूब डांट लगाती थी। मगर जब मूवी की शूटिंग खत्म हुई तो सलमान ने उनके लिए कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वो रो पड़ी।
लकी की शूटिंग रशिया में हुई थी। इस वजह से फिल्म में कई लोकल टेक्नशियंस भी काम कर रहे थे। राधिका विनय बताते हैं फिल्म के दौरान एक बूढ़ी औरत सलमान की कॉस्ट्यूम असिस्टेंट थी। वो काफी उम्रदराज थी।
सलमान अपने कपड़ों को लेकर काफी कैजुअल रहते थे। लेकिन वो महिला हर चीज को लेकर बहुत ज्यादा पैरानॉइड थी। वो हमेशा ध्यान रखती थी कि सलमान के कपड़ों पर जरा सी भी धूल या गंदगी ना हो। उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि सलमान कितने बड़े स्टार हैं। वो उन्हें करीब 10 मिनट तक खड़ा रखती थी। फिर उनके कोट से डस्ट साफ करती रहती। सलमान भी चुपचाप खड़े रहते थे। उन्होंने आगे कहा वह बूढ़ी औरत सलमान को उनके कपड़ों को लेकर लापरवाही करने पर डांट भी देती थी।
लेकिन उन्होंने कभी भी इस बात का बुरा नहीं माना। लोग सलमान के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। लेकिन असल जिंदगी में वह ऐसे ही हैं। काश हम उनकी सारी डांट रिकॉर्ड कर पाते लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। वो सेट पर सलमान को हर दिन डांटती थी। यूनिट के बाकी लोग यह सब देखकर हैरान रह जाते थे। आमतौर पर इतनी डांट पड़ने पर इंसान सामने वाले से बचने लगता है। मगर सलमान ने ठीक उल्टा किया। राधिका विनय बताते हैं यकीन मानिए कि शूटिंग के आखिरी दिन सलमान ने उन बूढ़ी महिला को एक मोटा सा लिफाफा दिया।
सलमान ने उन्हें गले लगाया, किस किया और अपना ध्यान रखने को कहा। फिर वो वहां से चले गए। लंच ब्रेक में जब उस कॉस्ट्यूम असिस्टेंट ने वो लिफाफा खोला तो उसमें काफी सारे पैसे थे। वो यह देखकर रोने लगी। उन्होंने कहा सलमान ने मुझे जितने पैसे दिए हैं उसके बाद लगता है कि मुझे अब 3-4 साल तक काम करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि सलमान सिर्फ उनके कपड़ों का ध्यान रखने के बदले ऐसा कुछ करेंगे। लकी नो टाइम फॉर लव की कहानी राधिका राव और मिलाप जावेदी ने लिखी थी।
उसे टी सीरीज और सोहेल खान ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया था। सलमान के अलावा फिल्म में स्नेहा उल्लाल ने भी काम किया था। इसके गाने को तो लोगों ने अच्छा रिस्पांस दिया मगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं परफॉर्म कर पाई।
