2026 में होंगे बच्चे ही बच्चे..! ये टीवी एक्ट्रेसेस बनेंगी मां!

2026 में टीवी इंडस्ट्री में गूंजेंगी किलकारियां। मां बनने वाली है टीवी की यह फेमस हसीनाएं। 37, 41, 42 की उम्र में लिया बड़ा फैसला। शादी के सालों बाद अब घर में आएंगी खुशियां। टीवी की दुनिया में छाया मदरहुड का जादू। एक-एक कर गुड न्यूज़ दे रही है यह एक्ट्रेस। 2026 बना टीवी एक्ट्रेस के लिए स्पेशल ईयर।

जी हां, टीवी इंडस्ट्री में इस वक्त खुशियों की लहर दौड़ रही है। जहां एक के बाद एक बड़ी एक्ट्रेसेस अपनी जिंदगी के सबसे खूबसूरत सफर की ओर बढ़ रही हैं। एक तरफ जहां सालों बाद गुड न्यूज़ मिल रही है तो वहीं दूसरी तरफ लेट एज में लिया गया बड़ा फैसला सबको हैरान कर रहा है। मानो जैसे 2026 में मदरहुड का सीजन ही शुरू हो गया हो। तो आइए आपको बताते हैं उन एक्ट्रेसेस के बारे में जिनके घर जल्द किलकारियां गूंजने वाली हैं। एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इस साल खुशियों की बौछार देखने को मिल रही है। छोटे पर्दे की कई जानी मानी एक्ट्रेसेस अब अपनी जिंदगी के नए और सबसे खास फेज में एंट्री लेने जा रही हैं। और इस खुशखबरी ने फैंस को भी एक्साइटेड कर दिया है।

एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना की। करिश्मा ने साल 2022 में बिजनेसमैन वरुण बंगेरा से मुंबई में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी और अब शादी के 4 साल बाद वह पहली बार मां बनने जा रही है। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर पति संग कुछ तस्वीरें शेयर कर अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। खास बात यह है कि 42 साल की उम्र में करिश्मा ने यह फैसला लिया है जिसे लेकर फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। अब बात करते हैं टीवी की ईशा मां यानी दिव्यांका त्रिपाठी की जो टीवी की सबसे पॉपुलर और प्यारी एक्ट्रेसेस में से एक हैं। दिव्यांका और उनके पति विवेक दाहिया यह हैं मोहब्बतें कि सेट पर मिले थे।

जिसके बाद उन्होंने 2016 में शादी कर ली थी और अब दोनों शादी के करीब 10 साल बाद पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। हाल ही में उनका मैटरनिटी फोटोशूट और बेबी शार भी खूब चर्चा में रहा और 41 साल की उम्र में दिव्यांका का यह सफर फैंस के लिए किसी सरप्राइज़ से कम नहीं है। इसके बाद आती है नागिन और कुबूल है फेम एक्ट्रेस सुरभि ज्योति जिन्होंने साल 2024 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सुमित सूरी से शादी रचाई थी और अब 2 साल बाद ही उन्होंने फैंस को गुड न्यूज़ दे दी है। सुरभि ने अपने बेबी बम के साथ तस्वीरें शेयर की थी जिन्हें देखकर फैंस काफी खुश नजर आए। वहीं आगे कैसी है यारियां फेम एक्ट्रेस क्रिसन बैरेटो भी इस साल 34 की उम्र में मां बनने वाली हैं। उन्होंने यूके के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर नाथन करम चंदानी के साथ कोर्ट मैरिज की थी और वैलेंटाइन डे के मौके पर अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की थी। अब शादी के 3 साल बाद उनके घर यह खुशखबरी आई है और हाल ही में उनका बेबी शार भी हुआ है जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हैं।

इस लिस्ट में आगे नाम है बंदिनी और बालिका वधू फेम एक्ट्रेस आसिया काजी का जिन्होंने 34 के उम्र में ईद 2026 के मौके पर अपनी प्रेगनेंसी की खबर शेयर की। शादी के 2 साल बाद आसिया भी अब मां बनने जा रही हैं और उनके फैंस उन्हें लगातार बधाई दे रहे हैं।

इन सभी एक्ट्रेसेस की खास बात यह है कि इन्होंने अपनी जिंदगी के इस फैसले को अपने हिसाब से लिया है। किसी ने 40 के बाद मां बनने का फैसला किया तो किसी ने शादी के सालों बाद फैंस भी इन गुड न्यूज़ से काफी खुश हैं और सोशल मीडिया पर इन एक्ट्रेसेस को ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।

Leave a Comment