मदरसे में क्यों पढ़ रही हैं सना खान, मौलवी पति ने बनाया दबाव ?क्या बोली एक्ट्रेस?

मदरसे में पढ़ती हैं सना खान। एक्ट्रेस के शौहर ने खुद कराया दाखिला। क्या मौलवी पति ने बनाया दबाव? इस्लाम की पढ़ाई करने की दी सलाह। सलमान की हीरोइन ने किए शॉकिंग खुलासे। बॉलीवुड छोड़ अब इस्लाम की राह पर चल पड़ी सना। खुद का फैसला या बनाया प्रेशर। असली [संगीत] सच आया सामने।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को टाटा बाय-ब कर इस्लाम की राह अपनाने वाली सना खान एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। उनके मौलवी शौहर ने उनका मदरसे में दाखिला करा दिया है। जिसके बाद अब वह इस्लाम की पढ़ाई कर रही हैं। जैसे ही यह खबर सोशल मीडिया पर सामने आई, सवालों की झड़ी लग गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि सना खान के पति उन पर दबाव बना रहे हैं कि वह इस्लाम की पढ़ाई करें और कुछ कह रहे हैं। यह फैसला सना ने अपनी मर्जी से लिया है। आखिर असली सच क्या है?

जैसा कि सभी जानते हैं सना खान ने 2020 में मुफ्ती अनस सैयद के साथ शादी करके एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। सना बॉलीवुड से दूर अब इस्लाम की राह पर चल रही हैं। और अब वह अपने आसपास के लोगों को भी यही सलाह देती हैं कि धर्म के रास्ते पर चलो और जिंदगी की मोह माया को त्याग दो। दरअसल सना खान YouTube पर अपना एक पडकास्ट भी चलाती हैं जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ और इस्लाम को लेकर खुलकर बातचीत करती हुई नजर आ जाती हैं। इसी पडकास्ट के एक एपिसोड के दौरान उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया जिसे सुनने के बाद हर कोई हैरान रह गया है। उन्होंने बताया कि अब वह मदरसे में इस्लाम की पढ़ाई कर रही हैं।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। सना खान अब मदरसे में पढ़ाई कर रही हैं। सना ने कहा, मैं मानती हूं कि हर इंसान के पास एक मेंटोर या टीचर होना बहुत जरूरी है। क्योंकि जो शिक्षा आप टीचर से लेते हो और जो इधर-उधर से सीखते हो, उसमें काफी अंतर होता है। सना खान ने आगे कहा, “मेरे पति हमेशा मुझे पढ़ने के लिए बोलते हैं। इसलिए उन्होंने मेरा एक मदरसे में भी दाखिला कराया है। मैं ऑनलाइन पढ़ाई करती हूं। मेरे पति कहते हैं जब आप किसी टीचर से सीखोगी तो बहुत सी छोटी-छोटी चीजें सीखोगी जो छूट जाती हैं। सना खान ने अपने पडकास्ट में कहा कि वह इस्लाम सही तरीके से फॉलो करना चाहती हैं। जिसमें उनके पति उनका पूरा साथ दे रहे हैं।

हालांकि मदरसे में पढ़ने की खबर ने फैंस को जरूर शॉक कर दिया था। लेकिन उनका बयान सुनने के बाद वह सना खान का सपोर्ट कर रहे हैं। जैसा कि सभी जानते हैं सना खान अब पूरी तरह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री, बॉलीवुड हो या टीवी इंडस्ट्री सब कुछ छोड़ चुकी हैं।

2020 में मुफ्ती अनस सैयद के साथ शादी करने के बाद वह इस्लाम की राह पर चल रही हैं। जिसकी पढ़ाई के लिए उन्होंने अब मदरसे में एडमिशन ले लिया है। अब उन्हें बुर्का और हिजाब पहने हुए ही देखा जाता है। बता दें सना खान अब दो बच्चों की मां बन चुकी हैं।

2023 में एक बेटे को जन्म देने के बाद सना खान ने 5 जनवरी 2025 को फिर से एक बेबी बॉय का वेलकम किया था। अपने दोनों बेटों और पति के साथ एक्ट्रेस बेहद खुश हैं।

Leave a Comment