कहा है जरीन खान के पिता? बीवी के जनाजे में होंगे शामिल।

जरीन खान की मां का हुआ निधन। इस मुश्किल घड़ी में कहां है एक्ट्रेस के पिता? क्या बीवी के जनाजे में होंगे शामिल? गरीबी में परिवार को छोड़ गए थे पिता। मां के जाने के बाद फिर छिड़ी पुरानी कहानी। पिता के बिना एक्ट्रेस ने अकेले चलाया था घर।

जी हां, बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान की जिंदगी में एक बार फिर दर्द लौट आया है। मां के निधन के बाद जहां एक तरफ शोक का माहौल है, वहीं दूसरी तरफ एक पुराना सवाल फिर खड़ा हो गया है कि आखिर कहां है जरीन के पिता और क्या वह इस मुश्किल वक्त में परिवार का साथ देंगे? जरीन खान की मां परवीन खान के निधन की दुखद खबर तो आप सुन ही चुके होंगे। जिन्होंने 8 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया।

दरअसल उनकी मां लंबे समय से बीमार चल रही थी और इस खबर से जहां फैंस भावुक हैं वहीं जरीन के लिए यह किसी बड़े सदमे से कम नहीं है। लेकिन इस दुखद खबर के बीच एक पुराना मुद्दा फिर चर्चा में आ गया है जो और कोई नहीं बल्कि जरीन के पिता हैं। और इस मुद्दे में सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि आखिर जरीन के पिता इस वक्त परिवार का साथ देने के बजाय कहां हैं? और क्या वो अपनी पत्नी के जनाजे में शामिल होंगे या नहीं?

दरअसल जरीन खान की जिंदगी बेहद मुश्किल रही है। उनके दुख भरे किस्से सुन आप भी हैरान रह जाएंगे। उन्होंने खुद कई इंटरव्यू में बताया है कि बचपन में ही उनके पिता उन्हें और उनके परिवार को छोड़कर चले गए थे। अब जरा सोचिए जिस पिता पर पूरे घर की जिम्मेदारियां हो और वो ऐसे गरीबी में अपने परिवार का साथ छोड़कर चला जाए और सारा बोझ अचानक आपके कंधों पर आ जाए तो आप पर क्या बीतेगी? कुछ ऐसा ही एक्ट्रेस जरीन खान के साथ हुआ। जरीन ने घर के मुश्किल वक्त के बारे में बात करते हुए एक इंटरव्यू में बताया था कि एक शाम में कुछ ऐसा हो गया कि हम सबकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। पिता घर छोड़कर चले गए और हम आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। हम लोग ऐसे परिवार से नहीं थे जिसे विरासत में प्रॉपर्टी मिली हो। एक्ट्रेस ने आगे बताया कि मैंने अपनी रोती हुई मां को शांत कराते हुए यह कह तो दिया था कि चिंता करने की कोई बात नहीं है। मैं सब संभाल लूंगी।

लेकिन उस समय मेरा वजन 100 किलो था और मुझे यह भी नहीं पता था कि मैं क्या करना चाहती हूं। उस वक्त मैंने 12वीं पूरी कर ली थी और कॉल सेंटर में काम करना शुरू कर दिया। मैं एयरलाइन में काम करना चाहती थी जिसके लिए मैंने 52 किलो वजन कम किया। घर के हालात ही ऐसे हो गए कि जरीन को सब संभालना पड़ा।

उन्होंने अपनी मां को संभाला। उन्हें दिलासा दिया और फिर परिवार चलाने के लिए उन्होंने कॉल सेंटर में नौकरी शुरू कर दी। उस समय उनकी फाइनेंसियल कंडीशन बेहद खराब थी लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। इसके बाद साल 2010 में उन्हें सलमान खान के साथ फिल्मवीर में काम करने का मौका मिला जो उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गया।

हालांकि पर्सनल लाइफ के जख्म कभी पूरी तरह नहीं भरे। जरीन अपनी मां के बेहद करीब थी। वो ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी। कई बार उन्होंने मां की देखभाल के लिए सोशल मीडिया और काम से भी दूरी बनाई। लेकिन अब मां के जाने के बाद जरीन पूरी तरह से अकेली पड़ गई हैं।

Leave a Comment