जोरदार भाषण, राहुल गांधी भी हुए मुरीद, कौन है फातिमा ताहिलिया?

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के बीच पैरांबरा की धरती पर एक नई कहानी लिखी जा रही है। यह कहानी है एक युवा वकील की, एक छात्र नेता की और अब एक उभरती हुई सियासी ताकत की।

फातिमा ताहिलिया, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग की उम्मीदवार और इस चुनाव की सबसे युवा चेहरों में से एक, 31 मार्च पैरामरा की रैली, हजारों की भीड़ और मंच पर राहुल गांधी।

लेकिन जब फातिमा बोलना शुरू करती है तो सिर्फ भीड़ ही नहीं राहुल गांधी भी उन्हें गौर से सुनते नजर आते हैं। भाषण सुनकर राहुल गांधी भी फातिमा की [संगीत] तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाते। फातिमा का आत्मविश्वास, उनकी भाषा और मुद्दों पर उनकी पकड़ यही उन्हें भीड़ से अलग बना रही थी। केरल की सियासत में एक नई आवाज, एक नया चेहरा और एक नया जोश। राहुल गांधी के मंच पर दिखी यह युवा महिला जिसकी आवाज में आत्मविश्वास और शब्दों में धार, नाम फातिमा ताहिलिया।

उम्र केवल 32 [संगीत] साल लेकिन असर पूरी राजनीति पर डाल दिया। फातिमा का सफर अचानक नहीं शुरू हुआ। छात्र राजनीति से शुरुआत, हरी छात्र संगठन से जुड़ाव और धीरे-धीरे ग्राउंड लेवल पर अपनी पहचान बनाना। एक वकील के तौर पर सामाजिक मुद्दों पर सक्रियता और अब विधानसभा चुनाव का मैदान।

लेकिन रास्ता आसान नहीं है। पैरांबरा सीट जहां सामने है माकपा के दिग्गज नेता टीपी रामकृष्णन। अनुभव बनाम युवा जोश। यही इस चुनाव की सबसे बड़ी कहानी है। क्या एक नया चेहरा सियासत के पुराने किले को हिला पाएगा? फातिमा सिर्फ एक उम्मीदवार नहीं एक संदेश है कि राजनीति अब बदल रही है। जहां युवा और खासकर महिलाएं सिर्फ दर्शक नहीं निर्णायक भूमिका निभाएंगी।

9 अप्रैल को मतदान है और सबकी नजरें टिकी हैं पैरांबरा सीट पर। क्या फातिमा तहेलिया इतिहास रचेंगी? या अनुभव एक बार फिर भारी पड़ेगा। लेकिन इतना तय है कि इस चुनाव में एक नाम हर चर्चा में है। राहुल गांधी के मंच से उठी यह आवाज अब विधानसभा के दरवाजे तक पहुंच चुकी है। देखना होगा यह दस्तक इतिहास बनती है या सिर्फ एक शुरुआत।

Leave a Comment