देश की पहली LGB!TQ+ सांसद कौन हैं मेनका गुरुस्वामी ?

डॉक्टर मेनका गुरुस्वामी को भारत की पहली ओपनली कुर सांसद बनाकर इतिहास रच दिया है। जैसे ही उन्होंने शपथ ली वो सोशल मीडिया पर काफी चर्चित हो गई और लोग उन्हें बधाइयां देने लग गए।

इस वक्त पूरा सोशल मीडिया उनकी बधाइयों से भरा हुआ है। आपको बता दें कि ओपनली क्वीर का मतलब होता है ऐसे लोग जो अपनी लैंगिक पहचान या जेंडर को समाज के सामने खुलकर स्वीकार करते हैं और छिपाते नहीं है। इसमें एलजीबीटी क्यों समुदाय के सभी लोग आते हैं। डॉ. मेनका गुरुस्वामी। 27 नवंबर 1974 को हैदराबाद में जन्मे डॉ. मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट की एक जानीमानी वकील हैं।

भारतीय न्यायपालिका और मानव अधिकारों के क्षेत्र में मेनका गुरुस्वामी एक ऐसा नाम है जो ना केवल कानूनी दावपेच को सुलझाने के लिए बल्कि सामाजिक बदलाव की एक सशक्त आवाज भी बन चुकी हैं। वो पश्चिम बंगाल से त्रिमूल कांग्रेस यानी कि टीएमसी के टिकट पर उच्च सदन में पहुंची हैं।

मेनका साल 2017 से 2019 तक न्यूयॉर्क के कोलंबिया लॉ स्कूल में बीए आर अंबेडकर रिसर्च स्कॉलर और लेक्चरर रह चुकी हैं। वो ये लॉ स्कूल न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरेंटो फैकल्टी ऑफ लॉ में विजिटिंग फैकल्टी भी रही हैं। वो सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष कई ऐसे ऐतिहासिक मामलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुकी हैं। जिनमें धारा 377 मामला, नौकरशाही सुधार मामला, अगस्ता वेस्टलैंड रिश्वत मामला और शिक्षा का अधिकार मामला भी शामिल है।

Leave a Comment