आरती का टूटा मां बनने का सपना! पति संग मिलकर लिया फैसला।

टूट गया आरती का सपना। गोविंदा की भांजी का मां बनना हुआ मुश्किल। 41 की उम्र में प्रेगनेंसीको लेकर बड़ी चिंता। पति संग मिलकर लिया बड़ा फैसला। बच्चे को लेकर एक्ट्रेस नेखोला राज। दर्द जिंदगी पर खुलकर बोली कृष्णा की बहन।

जी हां, टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर इस वक्त सुर्खियों में है। दरअसल, आरती की जिंदगी को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है, जिसने उन्हें सोचने पर मजबूर कर दिया है और इसी बीच उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर एक ऐसा फैसला लिया है जिसने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस आरती सिंह ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

उन्होंने बताया कि मां बनने का उनका सपना अब आसान नहीं है और उम्र के साथ यह और भी ज्यादा मुश्किल होता जा रहा है। दरअसल एक इंटरव्यू में आरती ने खुलकर कहा लोग मुझे बार-बार उम्र और बायोलॉजिकल क्लॉक की याद दिलाते हैं। 41 की उम्र में प्रेगनेंसी को लेकर कई तरह की चुनौतियां सामने आती हैं। लेकिन मैं इस बात का ज्यादा दबाव नहीं लेती।

आरती ने अपने पति दीपक चौहान के साथ हुई बातचीत का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि शादी से पहले ही उन्होंने अपने पति को साफ-साफबता दिया था कि शायद वह मां ना बन पाए। इस पर उनके पति का जवाब काफी दिल छू लेने वाला था।

दीपक ने कहा कि दुनिया में बहुत सारे बच्चे हैं जिन्हें घर की जरूरत है। ऐसे में हम बच्चा गोद भी ले सकते हैं और अगर हमारा खुद का बच्चा हो भी जाए तब भी हम एक बच्चे को गोद जरूर लेंगे। इस पर आरती ने आगे कहा कि अगर मैं खुद मां बन पाती हूं तो यह बहुत खुशी की बात होगी। लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है तो भी कोईपछतावा नहीं होगा। किसी बच्चे को घर देना और उसे प्यार देना भी उतना ही खूबसूरत होता है। आपको बता दें कि आरती की जिंदगी शुरू से ही आसान नहीं रही है।

उन्होंने बताया है कि उनके जन्म के महज एक महीने बाद ही उन्होंने अपनी मां को खो दिया था। जिसके बाद उनका पालन पोषण उनकी मां की करीबी दोस्त ने किया जिन्हें वो आज भी अपनी मां ही मानती हैं। इतना ही नहीं बचपन में वह अपने भाई कृष्णा अभिषेक के साथ भी नहीं रह पाई और अलग माहौल में पली बड़ी। इस पर उन्होंने कहा कि मैं कई साल तक कृष्णा के साथ नहीं पली बड़ी क्योंकि मैं उसी परिवार के साथ रही जिसने मुझे पाला पोसा लेकिन मुझे प्यार और देखभाल मिली। मेरे आसपास पूरा परिवार था। पीछे मुड़कर देखने पर मुझे लगता है कि यह मेरे लिए अच्छा ही हुआ।

आरती और उनके बिजनेसमैन दीपक की लव स्टोरी भी काफी इंटरेस्टिंग है क्योंकि यह एक अरेंज मैरिज से शुरू होकर प्यार में बदली थी। दोनों ने 25 अप्रैल 2024 को मुंबई के इस मंदिर में शादी की।

वो मैच मेकर के जरिए मिले थे और कोर्टशिप पीरियड के बाद उन्होंने शादी का फैसला किया। वर्क फ्रंट की बात करें तो आरती सिंह कई पॉपुलर टीवी शोज़ का हिस्सा रह चुकी हैं और अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत चुकी हैं। वहीं उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर किए गए इसखुलासे ने फैंस को बेहद इमोशनल कर दिया है।

Leave a Comment