“सबकी जली तो है…” – ज़ाकिर खान ने ‘धुरंधर’ पर बॉलीवुड की भद्द पीट दी।

धुरंधर 2 पिछले 5 महीनों से टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई है। एक तरफ मूवी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ देश भर के फिल्म सेलिब्रिटीज इस पर अपनी भी राय दे रहे हैं। बॉलीवुड से भी एक के बाद एक कई लोगों ने मूवी की तारीफ में लंबे पोस्ट लिखे हैं। मगर कॉमेडियन जाकिर खान की मानें तो फिल्म इंडस्ट्री वाले धुरंधर से अंदर ही अंदर जल भी रहे हैं।

जाकिर पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस के स्क्रीन अवार्ड को होस्ट कर रहे थे। इवेंट में कई फिल्म सेलिब्रिटीज पहुंचे हुए थे। लगे हाथ जाकिर ने उन पर तंज कस दिया। बॉलीवुड के फेक लव पर बात करते हुए वह कहते हैं कितनी ही तारीफ वाली पोस्ट आप डाल दें, कितनी ही स्टोरी डाल दें, कितनी ही इंटरव्यू में आप पब्लिकली कह दें कि यह फिल्म मेरी फेवरेट है। लेकिन सच तो यह है दोस्तों कि धुरंधर से सबकी जली तो है। फिल्म में बम लेरी में फूटा लेकिन धुआं हुआ है बांद्रा से जूहो में। जाकिर का बयान इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

लोग इसे धुरंधर 2 की रिलीज के शुरुआती दिनों से जोड़कर भी देख रहे हैं। तब इंटरनेट पर एक बहस छिड़ी थी वो यह कि इस फिल्म को भारत के दक्षिण राज्यों से आने वाले एक्टर्स सपोर्ट कर रहे हैं मगर बॉलीवुड वाले नहीं। दरअसल तब तक अलू अर्जुन, महेश बाबू, जूनियर एनटीआर, रामचरण और यहां तक कि खुद रजनीकांत भी फिल्म की तारीफ में पोस्ट कर चुके थे। ऐसे में लोगों ने सवाल उठाया कि जब वो लोग इस मूवी को पसंद कर सकते हैं तो फिर बॉलीवुड वाले क्यों नहीं? इंटरनेट पर ट्रोल्स ने शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन की चुप्पी पर भी सवाल उठाए। इस बीच शाहरुख के नाम से एक Instagram स्टोरी का स्क्रीनशॉट भी वायरल हुआ। उसमें उन्हें धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए दिखाया गया था।

मगर जांच में पता चला कि वो फेक है। आमिर से तो मीडिया ने सामने से धुरंधर 2 पर सवाल किया था। मगर तब तक उन्होंने फिल्म नहीं देखी थी। हालांकि बाद में आमिर की तरफ से उनके प्रोडक्शन हाउस ने मूवी की तारीफ करते हुए एक इंस्टा स्टोरी जरूर डाली थी। वैसे तो किसी फिल्म को पसंद करना या ना करना उस पर अपनी राय देना या ना देना लोगों का पर्सनल मैटर होता है। मगर धुरंधर के केस में मामला काफी पॉलिटिकल मोड़ ले चुका है।

यहां लोग आपकी चुप्पी पर भी सवाल उठा सकते हैं और बोलने पर भी। इसका सबसे बड़ा उदाहरण ऋतिक रोशन है। पहले पार्ट की रिलीज के बाद उन्होंने फिल्म की तारीफ में एक Instagram स्टोरी डाली थी। अपनी राय देते हुए उन्होंने यह कहा कि भले ही वह धुरंधर की पॉलिटिक्स से सहमत ना हो मगर उन्हें इसकी बाकी बातें बहुत पसंद आई है। उनका यह कहना लोगों को इतना नागवारा गुजरा कि उन्हें इंटरनेट पर हर तरफ से बुरा कोसा गया। नतीजन सेकंड पार्ट की रिलीज़ पर उन्होंने पूरी तरह से चुप्पी साधली। जहां तक बॉलीवुड का सवाल है, धुरंधर 2 की तारीफ में करण जौहर, विक्की कौशल, अनुपम खेर, आयुष्मान खुराना, परेश रावल और शिल्पा शेट्टी ने काफी कुछ कहा है। अर्जुन कपूर, राजकुमार राव, और अकुलप्रीत सिंह, रितेश देशमुख, आलिया भट्ट और काजल अग्रवाल ने भी फिल्म को पसंद किया है।

रणवीर कपूर जो सोशल मीडिया पर ऑफिशियली हैं भी नहीं उन्होंने भी फिल्म की तारीफ की है। एक फैन इंटरेक्शन के दौरान उन्होंने धुंधर को अपनी करंट फेवरेट फिल्म बताया था। साथ ही यह भी कहा कि वो इसके गाने रिपीट पर सुनते हैं। खैर इन तमाम पॉजिटिव और नेगेटिव चर्चा के बीच रणवीर सिंह की मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर ₹1600 करोड़ कमा लिए हैं। इस तरह यह दंगल बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के बाद देश की चौथी सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है।

Leave a Comment