बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली ने फिल्म धुरंधर 2 के बारे में बात की है। उन्होंने सोमवार के दिन Instagram पर स्टोरी शेयर कर रणवीर सिंह के स्पाई थ्रिलर फिल्म की तारीफ की है। धुरंधर द रिवेंज के डायरेक्टर आदित्यधर के क्राफ्ट को सलाम किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म को लेकर उन्होंने क्या कहा।
अनुष्का शर्मा ने फिल्म की लंबाई और डायरेक्टर के विज़न की तारीफ करते हुए लिखा शानदार फिल्म बनाई है आपने आदित्यधर लगभग 4 घंटे वाली फिल्म बनाने के लिए बहुत साहस और विश्वास की जरूरत होती है। फिल्म शुरू से अंत तक आपको बांधे रखती है। आप एक बेहद मौलिक और मजे हुए फिल्म निर्माता हैं।
रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस पर बात करते हुए अनुष्का शर्मा ने कहा कि उन्होंने एक जीवन में अनेक बार मिलने वाला किरदार निभाया है। इसके अलावा उन्होंने आर माधवन, अर्जुन, रामपाल और राकेश बेदी सहित पूरी कास्ट की तारीफ की। भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने भी आदित्य धर को जीनियस बताते हुए लिखा आज फिल्म देखी और मैं यह कह सकता हूं कि भारत में आज तक ऐसा सिनेमाई अनुभव नहीं देखा। मैं लगभग 4 घंटे तक बिना हिले डुले बैठा रहा। आदित्यधर आपकी प्रतिभा फिल्म में साफ झलकती है। रणवीर सिंह के लिए विराट कोहली ने विशेष तौर पर लिखा कि इस फिल्म के बाद रणवीर ने एक अलग ही मुकाम हासिल किया है और उनका प्रदर्शन बिय्ड ब्रिलियंट है।
धुरंधर द रिवेंज ने 20वें दिन ₹10 करोड़ की कमाई की है। सैक रील के मुताबिक फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस ₹1225 करोड़ और नेट ₹123 करोड़ का कलेक्शन किया है। वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस से ₹1622 करोड़ का कारोबार किया है।
