महाकुंभ में धूम मचाने वाले आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने फरवरी महीने में शादी कर्नाटक की इंजीनियर के साथ की थी। शादी के बाद वह पहली बार देखे गए हैं। अभय की पत्नी का नाम प्रतीिका है। दोनों ने 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर हिमालय के अंगर महादेव मंदिर में जाकर शादी की थी। इसके बाद 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज की।
अभय सिंह की शादी का खुलासा तब हुआ जब वह अपनी पत्नी के साथ अपने पिता के चेंबर में पहुंचे। बता दें कि अभय सिंह के पिता एक वकील हैं। अभय सिंह की पत्नी का नाम प्रतीिका है और वह कर्नाटक की रहने वाली हैं। आईआईटी बाबा की पत्नी भी एक इंजीनियर हैं। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में प्रतीिका ने बताया कि उनकी अभय सिंह से एक साल पहले मुलाकात हुई थी। मुझे इनका नेचर बहुत पसंद आया। फिर हम दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। हम अपने सासससुर से मिलने के लिए झज्जर आए हैं। हम आगे सनातन यूनिवर्सिटी बनाने का विचार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर इस शादी को लेकर काफी चर्चा है। एक यूजर ने लिखा यह बाबागिरी कर्नाटक ज्यादा दिन तक नहीं चलता। अब आ गए ना अपनी सही लाइन पर। एक और ने लिखा सब लोग शादी कर रहे हैं तो बाबा ने भी अपना कर लिया। अब दोनों मिलकर पहले सनातन गुरुकुल खोल लें फिर बाद में सनातन यूनिवर्सिटी खोलना। एक और ने लिखा अब तो आईआईटी बाबा भी अकेले से दो अकेले हो गए। जी हां सही सुना। महाकुंभ में चर्चा में रहे आईआईटी एंड बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक के इंजीनियर प्रतीिका के साथ शादी कर ली। लोग जितना ज्ञान देते हैं उतना खुद के ऊपर इस्तेमाल कभी नहीं करते।

गरिजन ने लिखा कुंभ से निकलने थे बाबा बनकर और सीधे शादी करके घरवाले बन गए। आईआईटी वाला दिमाग है भाई। डायरेक्ट सन्यास से गृहस्थ जीवन में अपग्रेड हो गए। आपको बता दें आईआईटी बाबा के नाम से मशहूर अभय सिंह का जन्म हरियाणा के झज्जर जिले में हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हरियाणा में पूरी की। 12वीं के बाद साल 2008 में अभय सिंह ने आईआईटी जेईई में ऑल इंडिया रैंक 731 हासिल की। इसके बाद उन्होंने आईआईटी बॉम्बे के एयरस्पेस इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया था। कनाडा में एयरक्राफ्ट बनाने वाली कंपनी में काम किया।

लॉकडाउन लगने के बाद वह भारत लौट आए। दावा किया गया कि वह ₹35 लाख की सालाना की सैलरी छोड़कर चले आए थे। उनके पिता कर्ण सिंह वकील और मां हाउसवाइफ हैं। महाकुंभ शुरू होने से पहले तक अभय सिंह गुमनाम जिंदगी जी रहे महाकुंभ में जूना अखाड़ा से जुड़े रहने की वजह से अभय सिंह को मीडिया तक अपनी बात रखने में ज्यादा समय नहीं लगा।
जब अभय सिंह ने आईआईटी से पढ़ाई करने और लाखों का पैकेज छोड़कर साधु बनने की बात बताई तो देखते ही देखते वह सुर्खियों में आ गए थे। साथ ही उन्हें आईआईटी बाबा के नाम से एक नई पहचान मिल गई। मीडिया से घिरे रहने वाले आईआईटी बाबा ने अपने इंटरव्यू में कई ऐसे बयान दिए जिसकी वजह से वह चर्चाओं में आ गए।
एक दिन ऐसा भी हुए कि उन्हें अपने अखाड़े से भी निकाल दिया गया था।
