सलमान खान का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान फटे पुराने जूते पहने हुए दिखाई दे रहे हैं।
लेकिन रुकिए यह फटे पुराने जूते सच में फटे पुराने जूते नहीं है बल्कि एक फैशन है जो कि एक लग्जरी ब्रांड की तरफ से आते हैं। और इन जूतों की कीमत लाखों में है। चलिए जानते हैं इस वीडियो में आखिर सलमान खान के द्वारा पहने गए इन जूतों की कीमत क्या है और यह किस ब्रांड से आते हैं?
हाल ही में एक इवेंट के दौरान सलमान खान को बेहद कैजुअल अंदाज में देखा गया। उन्होंने चेक वाली काली शर्ट और जींस पहनी हुई थी। हाथ में उनका सिग्नेचर लकी चाम ब्रेसलेट भी नजर आ रहा था। पापराजी को पोज़ देते समय सलमान काफी रिलैक्स दिख रहे थे। लेकिन तभी लोगों का ध्यान उनके जूतों की तरफ गया। वीडियो में दिख रहा है कि उनके जूतों का चमड़ा आगे से उखड़ा हुआ है और एक जूते में तो बड़ा सा छेद भी नजर आ रहा है। देखते ही देखते यह तस्वीरें और वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर फैल गए और लोग सवाल उठाने लगे। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह बहस छिड़ी कि सलमान खान के जूते फटे हुए हैं।
वैसे ही इसकी असलियत भी सामने आ गई। असल में यह जूते फटे या पुराने नहीं है बल्कि लग्जरी फैशन ब्रांड बेलन सियागा के सुपर डिस्ट्रेस्ड जूते हैं जिन्हें पेरिस स्नेकर भी कहा जाता है। फैशन की दुनिया में इसे डिस्ट्रेस्ड लुक कैटेगरी में रखा जाता है। आपको जानकर धक्का लग सकता है कि इन खराब दिखने वाले जूतों की कीमत करीब $1850 यानी लगभग ₹142962 है।
यानी जिसे आम लोग मजबूरी समझ रहे थे, वह दरअसल एक बहुत ही महंगा फैशन स्टेटमेंट है। फिलहाल इन जूतों पर आपको क्या कहना है? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखकर बताएं। ।
