बेटी की शादी में सलमान-शाहरुख रजत शर्मा संग की मस्ती और डांस

देश के जानेमाने पत्रकार रजत शर्मा की बेटी की शादी में सुपरस्टार सलमान खान और शाहरुख खान पहुंचे। परिवार और रिश्तेदारों के साथ तस्वीरें खिंचवाई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रजत शर्मा की बेटी ने सुदर्शन एमजे से शादी की है। सुदर्शन एक लीगल प्रोफेशनल हैं और तमिलनाडु से ताल्लुक रखते हैं। यह शादी साउथ इंडियन रीति रिवाजों के साथ सम्मान से हुई है।

जिसमें बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा खुद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए थे। सोशल मीडिया पर इस ग्रैंड शादी की तस्वीरें और वीडियोस वायरल हो रही हैं। रजत शर्मा के साथ सलमान खान और उनका परिवार खास बॉन्ड शेयर करता है। ऐसे में एक्टर अपनी बहन अर्पिता और जीजा आयुष के साथ सलमान रजत शर्मा की बेटी दिशा की शादी में शामिल हुए। इस दौरान एक्टर ने दूल्हा दुल्हन को शादी के लिए बधाई दी।

रजत शर्मा के समधी और समधन को रिश्ते की बधाई दी। सलमान को मेहमानों के साथ बातचीत करते हुए भी देखा गया। रजत शर्मा की बेटी की शादी में शामिल होने सुपरस्टार शाहरुख खान भी पहुंचे। यहां उनकी मैनेजर पूजा दददलानी भी नजर आई। दोनों एक्टर ने इस शादी में ब्लैक आउटफिट को चुना। तस्वीरों के लिए पोज़ दिया रजत शर्मा की बेटी को आशीर्वाद देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे थे। चलिए अब रजत शर्मा की बेटी के बारे में बात करते हैं। उनका नाम है दिशा शर्मा। दिशा शर्मा एक प्राइवेट पर्सनालिटी हैं। वो मीडिया और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। ना वो फिल्मों में है ना पॉलिटिक्स में यानी सिंपल और लो प्रोफाइल लाइफ। अब बात करते हैं दामाद की। रजत शर्मा के दामाद का नाम है सुदर्शन एमजे।

वो साउथ इंडियन बैकग्राउंड से आते हैं और रिपोर्टेडली प्रोफेशनल बिजनेस बैकग्राउंड से जुड़े हैं। वह भी पब्लिक फिगर नहीं हैं और अपनी लाइफ प्राइवेट रखते हैं। इस शादी की सबसे खास बात इसका ट्रेडिशनल अंदाज शादी साउथ इंडिया रीति रिवाजों से हुई जिसमें कल्चर और ट्रेडिशंस की झलक साफ दिखी। फंक्शन काफी ग्रैंड था लेकिन गेस्ट लिस्ट लिमिटेड रखी गई।

कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक कई बड़े नाम भी शामिल हुए। यह शादी इसलिए भी खास है क्योंकि रजत शर्मा जैसे बड़े जर्नलिस्ट अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा प्राइवेट रखते हैं और इस शादी में भी उन्होंने वही सिंपलीसिटी दिखाई। एक तरफ मीडिया की चमकदमक और दूसरी तरफ सिंपल फैमिली वैल्यूस। यही बैलेंस इस शादी को खास बनाता है।

Leave a Comment