पत्नी ऐश्वर्या संग चलने में अभिषेक बच्चन को दिक्कत। जब बनाया मुंह तो पैप्स ने उठाए सवाल। पत्नी के साथ रेड कारपेट पर पोज़ देने में लगता है डर। जूनियर बच्चन ने शेयर किया एक मजेदार किस्सा।
हैरान रह गए ऐश्वर्या अभिषेक के फैंस। बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन अपने एक स्टेटमेंट के चलते सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पत्नी ऐश्वर्या राय के साथ रेड कारपेट पर चलने में डर लगता है। वो रेड कारपेट पर बहुत अनकंफर्टेबल हो जाते हैं और जब साथ में ऐश्वर्या हो तो हालत और भी ज्यादा खराब हो जाती है। अपने इंटरव्यू में एक्टर ने इसकी वजह भी बताई है और एक किस्सा भी फैंस के साथ शेयर किया है। जिसे सुनने के बाद फैंस भी हैरान रह गए हैं।
जूनियर बच्चन अभिषेक ने एक अजीबोगरीब डर के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ रेड कारपेट पर चलने में डर लगता है। अभिषेक ने कहा रेड कारपेट पर ऐश्वर्या के साथ खड़ा होना ही सबसे बड़ा टास्क लगता है और उन्हें समझ ही नहीं आता है कि वो क्या करें और कैसे पोज़ दें। जब उनसे सवाल पूछा गया कि उन्हें ऐसा फील क्यों होता है? तब अभिषेक बच्चन ने कहा आपने मेरी वाइफ को देखा है?
उन्हें कभी रेड कारपेट पर देखा है? मेरे लिए रेड कारपेट पर चलना सबसे मुश्किल काम है। बस इतना ही और अगर मुझे उनके साथ चलना पड़े तो यह और भी डरावना हो जाता है। वो प्रोफेशनल है। उन्हें पता है कैसे चलना है। कैसे पोछ देना है, किधर देखना है। अभिषेक बच्चन ने अपने इसी इंटरव्यू में कहा कि वह ऐश्वर्या के साथ रेड कारपेट पर खड़े होने पर खुद को एक लकड़ी के टुकड़े जैसा महसूस करते हैं और फोटोग्राफर्स को देखकर परेशान हो जाते हैं कि क्या करें और कैसे खड़ा हुआ जाए। अभिषेक बच्चन ने कहा, मैं एक लकड़ी के टुकड़े जैसा लगता हूं। पता ही नहीं होता कि क्या करूं। अपने हाथ पॉकेट में डालूं या बाहर। मैं बहुत अनकंफर्टेबल महसूस करता हूं। इसीलिए फोटोग्राफर्स हमेशा कहते हैं एकऔर स्माइल प्लीज।
इसी बीच एक्टर ने एक किस्सा बताया जब पैप्स ने उनका सीरियस पोज देखा और उनसे पूछ लिया कि सर हमसे कोई गलती हुई है। आप इतने नाराज क्यों दिख रहे हो? अभिषेक ने बताया कि लॉस एंजेलिस में एक ट्रेंड है कि वहां लोग स्माइल नहीं करते ताकि फैशनेबल दिख सकें।
एक्टर ने भी ऐसा ही करने की कोशिश की और उसी कोशिश में पैपराजी ने उन पर ऐसे सवालों की बौछार लगा दी कि क्या वो गुस्सा हैं, नाराज हैं? तब अभिषेक को बहुत अजीब महसूस हुआ। बता दें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में लव मैरिज की थी और 2011 में बेटी आराध्या के पेरेंट्स बने थे।
वहीं साल 204 से दोनों की तलाक की खबरें भी आना शुरू हो गई थी। लेकिन बाद में सब कुछ अफवाह ही साबित हुआ। वो आज भी साथ हैं। अभिषेक ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या की पैरेंटिंग की भी तारीफ की थी। प्रोफेशनल फ्रंट की अगर बात करें तो अभिषेक बच्चन अब शाहरुख खान के साथ फिल्म किंग में नजर आने वाले हैं। इसमें सुहाना खान, दीपिका पाडुकोण, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और मुंजिया फेम अभय वर्मा भी शामिल हैं। यह फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
