आदित्य धर की धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ₹1500 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। फिल्म को अपने हिस्से की भरपूर शहरत मिल गई है। मगर अब आगे क्या? धुरंधर फ्रेंचाइज़ से सफलता की चोटी छूने के बाद आदित्य धर क्या करने वाले हैं? उनकी अगली फिल्म क्या होगी? इस पर सबकी नजर है। अब इस पर चर्चा शुरू हो चुकी है। रिपोर्ट्स की मानें तो आदित्य धर इन दिनों तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। ये तीनों ही बेहद अलदा किस्म की फिल्म है।
एक माइथोलॉजिकल, दूसरा हिस्टोरिकल और तीसरा स्पोर्ट्स ड्रामा। हालांकि अब तक आदित्य ने कोई नए फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं की है। वो ऐसा करने को लेकर किसी किस्म की हड़बड़ी में नहीं है। वो पूरा समय लेकर तसल्ली बख्श तरीके से अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते हैं। [संगीत] हालांकि वो फिल्म कौन सी होगी इस पर उन्होंने माथापच्ची करना शुरू कर दिया है। वैरायटी इंडिया के मुताबिक इनमें से एक तो है द इमोर्टल अश्वत्थामा। दूसरी एक हिस्टोरिकल मूवी हो सकती है और तीसरी स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो रे इमोर्टल अश्वत्थामा आदित्य धर की फेवरेट फिल्म मानी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह सालों से आदित्य का ड्रीम प्रोजेक्ट है। वो इस पर उरी दी सर्जिकल स्ट्राइक के बाद ही काम शुरू कर चुके थे। फिल्म में विक्की कौशल को लीड रोल में कास्ट किया गया था। तब आरएसबीपी इसे प्रोड्यूस करने वाली थी। इतना ही नहीं आदित्य ऑफिशियली इस प्रोजेक्ट को अनाउंस कर चुके थे।
मगर फिर एकाएक यह प्रोजेक्ट ड्रॉप कर दिया गया। इसका ठीकरा इंडिया के बदलते मार्केट और फिल्म के भारीभरकम बजट पर फोड़ा गया। आदित्य ने तकरीबन 5 साल तक इस पर काम किया। मगर उन्हें मन मसूस कर यह फिल्म डिब्बा बंद करनी पड़ी। दरअसल फिल्म में काफी हाईटेक सीजीआई का इस्तेमाल होना था। इसमें काफी पैसे खर्च होते जिसे फंड करने के लिए तब कोई भी प्रोडक्शन हाउस तैयार नहींथा। मगर धुरंधर की सक्सेस के बाद सब बदल गया। आज बड़े-बड़े स्टूडियोज आदित्य के साथ काम करना चाहते हैं। ऐसे में लोग उम्मीद कर रहे हैं कि वो दोबारा इसी फिल्म पर काम शुरू करेंगे।
हालांकि पिछले दिनों कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि आदित्य द मल अश्वत्थामा से मूव ऑन कर चुके हैं। यानी अब वो यह फिल्म नहीं बनाएंगे। ऐसे में वैरायटी इंडिया की यह रिपोर्ट विरोधाभासी लगती है। दूसरी तरफ आदित्य से जुड़े एक करीबी सोर्स ने कहा कि वह एक हिस्टोरिकल एपिक पर काम शुरू कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह फिल्म चंद्रगुप्त मौर्य पर बेस्ड होगी। धुरंधर की तरह इसमें भी रणबीर सिंह को लीड रोल में कास्ट करने की बात चल रही है। हालांकि एक दूसरी रिपोर्ट में बताया गया है कि यह कोई बायोपिक नहीं होगी बल्कि आदित्य, चंद्रगुप्त, मौर्य, विक्रमादित्य और समुद्रगुप्त के कैरेक्टर्स पर आधारित एक फिक्शनल फिल्म हो सकती है जो अखंड भारत का सपना देखने वाले सम्राटों के इर्द-गिर्द बुनी जाएगी। कहा जा रहा है कि आदित्यधर इसे एक ट्रिलजी की तरह डेवलप कर सकते हैं।
इसमें तीनों पार्ट्स का टोटल बजट करीब ₹1000 करोड़ तक बतायाजा रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह एक ऐसा स्पेस है जिसे अभी तक पूरी तरह से एक्सप्लोर नहीं किया गया है। इसमें ड्रामा, एक्शन और धोखाधड़ी जैसे इमोशंस हैं। इसका कैनवस बहुत बड़ा है। अगर द इम्मोर्टल अश्वत्थामा पर काम शुरू नहीं होता तो आदित्य इसी विषय पर फिल्म बनाएंगे।
इन शुरुआती दो आइडियाज की चर्चा पहले भी हुई है। मगर तीसरा ऑप्शन भी काफी इंटरेस्टिंगlलग रहा है। वैरायटी इंडिया की इस रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य एक्स स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी पर भी काम कर रहे हैं। अभी उसे लेकर कुछ खास अपडेट नहीं मिली है। मगर बताया जा रहा है कि यह एक हाईटेक प्रोडक्शन से लगी फिल्म हो सकती है। देखा जाए तो ये तीनों ही कांसेप्ट अच्छे लग रहे हैं।
मगर आदित्य 2026 के सेकंड हाफ में ही बताएंगेl कि वह किस प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करेंगे। यह खबर लिखी है शुभांजल ने। कैमरे के पीछे आलोक है।
