टीवी की नागिन सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी प्रेगनेंसी फेस को खूब एंजॉय कर रही हैं। सुरभि बेबी बम के साथ अपनी तस्वीरें भी लगातार शेयर कर रही हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
सुरभि को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं हैं कि वह भी रुबीना दलक की तरह जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है। कुबूल है और नागिन तीन जैसे सुपरहिट का हिस्सा बन चुकी सुरभि कुछ समय पहले अपनी प्रेगनेंसी की गुड न्यूज़ फैंस के साथ शेयर की थी। वो बेबी बम के साथ अपनी जो तस्वीरें शेयर कर रही है उस पर भी फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। सुरभि के बेबी बम को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। कई लोगों ने ऐसा कहा कि उनका बेबी बम सामान्य से थोड़ा ज्यादा बड़ा है। इस बीच सोशल मीडिया पर सुरभि ज्योति की एक कथित स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रही है।
इसके मुताबिक एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट के जरिए जुड़वा बच्चों को जन्म देने की जानकारी दी है। पोस्ट में सोनोग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट भी शेयर की। इसमें दावा किया गया कि बाद में सुरभि ने इस पोस्ट को डिलीट भी किया। सुरभि ज्योति ने इसमें क्या कहा था जो एक कथित पोस्ट है। सुरभ ज्योति ने कहा था आवर लिटिल मिरेकल जस्ट गॉट डबल ट्विंस इन कमिंग दिस जून डिलीट करने के बावजूद उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
हालांकि कुछ लोग उनकी पोस्ट को अप्रैल फुल प्रैंक समझकर हिस्सा भी बता रहे हैं। जिसकी वजह से बाद में इसे डिलीट किया गया है।
अब वाकई सुरभि जुड़वा बच्चों की मां बनेगी या नहीं यह तो फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि उनसे पहले ऐसा कई टीवी एक्ट्रेस कर चुकी हैं। जिनके घर में जुड़वा बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। रुबीना दलालक, अभिनव शुक्ला जुड़वा बच्चों के पेरेंट्स बने थे। साल 2023 में उनके घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी थी। रुबीना और अभिनव के घर दो नन्ही परियों ने कदम रखा था।
इनका नाम एधा और जीवा है। कुंडली भाग्य फेम श्रद्धा आर्य ने भी जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। 2024 में उनमें से एक बेटा और एक बेटी हुई थी। अब देखना यह है कि सुरभि ज्योति भी जुड़वा बच्चों की मां बनेंगी। आने वाला वक्त बताएगा।
