जीजा राघव चड्डा के सपोर्ट में उतरी प्रियंका चोपड़ा। राज्यसभा वाले वीडियो पर साली साहिबा ने दिया जमकर साथ। बहन परिणीति चोपड़ा के साथ खड़ी नजर आई देसी गर्ल। परिवार की एकता देख खुश हो गए फैंस। राघव की मुश्किल में ढाल बनी ग्लोबल स्टार। आप नेता राघव चड्डा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं।
रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी पार्टी ने उन्हें राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद अब राघव चड्डा ने अपने Instagram पर दो वीडियोस जारी कर पार्टी को जवाब दिया है।
यह कहना गलत नहीं होगा कि इस वक्त राघव चड्डा बड़ी ही मुश्किलों में घिरते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनके फैंस और परिवार ढाल बनकर उनके साथ खड़े भी नजर आ रहे हैं। जैसे ही राघव ने अपने साइट की स्टोरी बताई, वीडियो पोस्ट किया, देखते ही देखते वह वायरल हो गया। इसी बीच उनकी साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश से उनके लिए सपोर्ट भेजा है और इस मुश्किल घड़ी में बहन परिणीति और जीजा राघव के साथ खड़ी नजर आई। दरअसल राघव ने अपने वायरल पोस्ट में कहा है कि चुप कराया गया है हारा नहीं हूं। इसके बाद उन्होंने अपने वीडियो पोस्ट में राज्यसभा से जुड़े कई मुद्दे उठाए।
इसी पोस्ट में कमेंट करते हुए प्रियंका ने रेजिंग हैंड्स इमोजी ताली बजाकर एप्रिसिएशन और हार्ट आईज वाले इमोजी के साथ रिएक्ट किया। जिससे उन्होंने राघव का खुलकर सपोर्ट किया है। जैसा कि सभी जानते हैं राघव की शादी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा से हुई है। जो प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन लगती हैं। तो यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चोपड़ा भारत से दूर जरूर हैं लेकिन फिर भी वह हमेशा अपने परिवार के साथ खड़ी नजर आ जाती हैं। बता दें राज्यसभा के डिप्टी लीडर के पद से हटाए जाने के बाद राघव ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। पोस्ट किए गए एक वीडियो मैसेज में उन्होंने पूछा कि क्या संसद में जनहित के मुद्दे उठाना अपराध है? मिली जानकारी के अनुसार राघव चड्डा की जगह अब अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया है जो बिजनेसमैन से सांसद बने हैं और पंजाब से आपके राज्यसभा सांसद हैं। राघव के इस मुश्किल वक्त में परिवार उनकी ढाल बना हुआ है। कहा जा रहा है पत्नी परिणीति चोपड़ा पल-पल हस्बैंड राघव चड्डा का साथ देती हुई नजर आ रही हैं। इमोशनली उनका बहुत सपोर्ट कर रही हैं। वहीं अब साली साहिबा प्रियंका चोपड़ा ने भी विदेश में रहकर उनके लिए अपना सपोर्ट भेज दिया है।
एक तरफ जहां राघव चड्डा का करियर इस वक्त मुश्किल दौर से गुजर रहा है, वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा की अगर बात करें तो देसी गर्ल फिल्म वाराणसी की शूटिंग के लिए हैदराबाद में है। एस एस राजामौली के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म के लिए फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं कहा जा रहा है प्रियंका चोपड़ा को क्रिश फोर के लिए भी साइन कर लिया गया है।
