नीता अंबानी के इवेंट में मिली सलमान की बिछड़ी बहन। कैमरों की नजरों से दूर 28 साल से जी रही थी गुमनामी की जिंदगी। अचानक आई सामने तो फैंस लगे चौंकने। बरसों बाद इतना बदल गया हुलिया। सलमान खान की फिल्म बंधन याद है आपको? जी हां, वही फिल्म जिसमें सलमान यह कहते-कहते नहीं थकते थे कि जो जीजाजी कहेंगे मैं वही करूंगा। इसी फिल्म में सलमान खान की बहन का रोल निभाया था एक्ट्रेस अश्विनी भावे ने।
80 और 90 के दशक में अश्विनी भावे ने हिना सैनिक और परंपरा जैसी कई फिल्मों में काम किया था। अपनी सादगी, दमदार एक्टिंग और स्ट्रीम प्रेजेंस से उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। अश्विनी को माधुरी की हमशक्ल भी कहा जाता था। दोनों का चेहरा काफी हद तक मिलताजुलता था। खासतौर से उनकी मुस्कान। हालांकि फिर एक दिन अश्विनी अचानक फैंस की नजरों से गायब हो गई। साल 1998 में अश्विनी की आखिरी हिंदी फिल्म बंधन रिलीज हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस ने सलमान खान की बहन और ठाकुर सूरज प्रताप बने जैकी श्रॉफ की बीवी का रोल प्ले किया था।
इस रोल में भी उन्हें खूब पसंद किया गया था। हालांकि बंधन के बाद अश्विनी अचानक पर्दे से गायब हो गई। साल 1998 के बाद उन्होंने किसी हिंदी फिल्म में काम नहीं किया और फिर धीरे-धीरे वह गुमनाम होती चली गई। लेकिन अब 28 साल की गुमनामी के अंधेरे से निकल कर अचानक लाइमलाइट में आई है अश्विनी भाभी। तो सभी के ज़हन में ताज़ा हो गई सलमान खान की गुमनाम बहन की याद। दरअसल 3 अप्रैल की रात नीता अंबानी ने अपने कल्चरल सेंटर एनएमएसीसी के 3 साल पूरे होने की खुशी में ग्रैंड इवेंट होस्ट किया था। जिसमें खेल, राजनीति, बिजनेस वर्ल्ड की हस्तियों और बॉलीवुड से भी कई नामीगिरामी सितारों ने शिरकत की थी। इसी इवेंट में सितारों की भीड़ के बीच फैंस की अटेंशन ग्रैब कर ले गया यह भूला बिसरा चेहरा। यह कोई और नहीं बल्कि अश्विनी भावे है। अंबानी के इवेंट में अश्विनी अपने पुराने को-स्टार जैकी श्रॉफ के साथ पहुंची थी। कैमरों के सामने आते ही अश्विनी ने हंसते-मुस्कुराते, खिलखिलाते हुए जमकर पोज़ दिए। सिल्वर ग्रे शेड के ट्रेडिशनल आउटफिट में अश्विनी का अंदाज बेहद एलगेंट और ग्रेसफुल लगा।
भले ही उम्र का असर अब अश्विनी के चेहरे पर भी दिखने लगा है लेकिन 53 की उम्र में भी उनकी वही मासूमियत और वही ग्रेस अब भी बरकरार है। सोशल मीडिया पर जैसे ही अश्विनी का वीडियो सामने आया लोगों को तुरंत सलमान खान की बंधन वाली बहन की याद आ गई। जिसके बाद फैंस ने कमेंट्स की बौछार कर दी। एक फैन ने कमेंट्स में लिखा है यह तो सलमान की वही बहन है ना जो जीजाजी कहेंगे मैं वही करूंगा। वहीं एक और ने लिखा है कि इतने साल बाद भी कितनी बदल गई फिर भी पहचान में आ गई। एक फैन ने सवाल पूछा है कि इतने वक्त से आप कहां गायब थी मैम?
हालांकि आपको बता दें कि भले ही बीते 28 साल से अश्विनी ने किसी बॉलीवुड फिल्म में काम नहीं किया है लेकिन वो पूरी तरह से गुमनाम भी नहीं है। दरअसल साल 1997 में अश्विनी ने पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर किशोर बोपो पारदीकर के साथ शादी की थी। जिसके बाद वो मुंबई छोड़ अमेरिका शिफ्ट हो गई। शादी के बाद अश्विनी ने खुद को परिवार और बच्चों की जिम्मेदारी में व्यस्त कर लिया था। लगभग 10 साल के ब्रेक के बाद अश्विनी ने मराठी फिल्मों से सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक किया। अश्विनी अब मराठी फिल्मों में ही एक्टिव हैं।
