भूख से ‘करोड़पति’ एक्ट्रेस की मौ!त! कमरे में बंद ‘सड़’ गया शरीर!

भूख से तड़प कर हुई करोड़पति एक्ट्रेस की । कमरे में बंद सड़ गया था शरीर। के तीन दिन बाद फ्लैट पर पहुंची पुलिस।एक्ट्रेस की हालत देख दंग रह गए पड़ोसी। बोल्ड हसीना की रूह कांपने वाली कहानी सुन हैरान फैंस। अकेलेपन खौफ में बीते मशहूर एक्ट्रेस के आखिरी दिन। प्रॉपर्टी के लिए भिड़ गए रिश्तेदार।

बॉलीवुड में पास तो सभी रहते हैं लेकिन साथ कोई नहीं। एक मशहूर हीरोइन की उनके फ्लैट में भूख से मौत हो जाती है और किसी को कानों कान खबर नहीं होती। शादी इवेंट्स प्रीमियर पर लोग ऐसे मिलते हैं जैसे कितने करीब हैं। लेकिन हकीकत ठीक इससे उलट है। जी हां, लेजेंड्री एक्ट्रेस परवीन बाबी के आखिरी दिन इस बात का सबूत है। एक्ट्रेस की बॉडी उनके फ्लैट में तीन दिन तक सड़ती रही।

उनकी हो गई। उन्होंने कई दिनों से कुछ खाया नहीं था। भूख से उन्होंने दम तोड़ दिया और किसी फिल्मी शख्सियत को कानों कान खबर नहीं थी। उनकी की खबर ने फिल्म इंडस्ट्री के साथ-साथ फैंस को भी हिला कर रख दिया था। आखिर उन दिनों असल में हुआ क्या था? पूरा मामला आपको विस्तार से बताते हैं। कहते हैं एक्ट्रेस को दिमाग की एक गंभीर बीमारी थी जिसको मेडिकल टर्म में सिजोफ्रेनिया कहा जाता है। इस बीमारी में इंसान को ऐसा लगता है कि उसके आसपास रहने वाले सभी लोग उन्हें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। कहा जाता है कि साल 1984 में एक्ट्रेस को न्यूयॉर्क के एक मेंटल हॉस्पिटल में भी भेजा गया था। जहां उनका कई साल तक इलाज चला।

लेकिन जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ी उनकी दिमागी हालत और खराब हो गई। यहां तक कि अमिताभ बच्चन पर परवीन बाबी ने आरोप लगाए थे कि वह एक गैंगस्टर हैं और उन्हें मरवाना चाहते हैं। यहां तक कि संजय दत्त पर भी कई आरोप उन्होंने लगाए थे। इस बीमारी के चलते एक्ट्रेस धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब होती चली गई और उन्हें लोगों ने काम देना बंद कर दिया। 22 जनवरी 2005 यह वो तारीख है जब एक्ट्रेस की मौत की खबर ने लोगों को चौंका कर रख दिया था। परवीन मुंबई में अपने जूहू वाले फ्लैट में अकेले रहती थी। आमतौर पर परवीन भाभी अपने फ्लैट के बाहर से अखबार और दूध का पैकेट उठा लेती थी। लेकिन दो दिन से अखबार और सामान ऐसे ही पड़ा हुआ था। पड़ोसियों की नजर गई तो उन्हें शक हुआ और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब एक्ट्रेस के फ्लैट पर जाकर घर का दरवाजा तोड़ा तो मंजर दिल दहला देने वाला था। परवीन भाभी की बॉडी बिस्तर पर पड़ी हुई थी और पूरा घर बिखरा हुआ था। एक्ट्रेस की मौत करीब 72 घंटे पहले हो चुकी थी। मतलब यह कि करीब 3 दिन तक उनकी बॉडी उसी कमरे में सड़ती रही थी।

कहा जाता है कि परवीन बाबी की रिपोर्ट से पता चला कि मल्टीपल ऑर्गन फेलियर से उनकी हुई थी और उनके पेट में खाने का एक निवाला तक नहीं था। इस तरह और इतनी खौफनाक थी परवीन बाबी की जो आज तक उनके फैंस भुला नहीं पाए हैं। जैसा कि सभी जानते हैं परवीन बाबी का कोई वारिस नहीं था। उनकी शादी नहीं हुई थी। जिसके चलते उनकी के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर भी बहुत बवाल हो गया था। एक्ट्रेस अपने पीछे जूनागढ़ की हवेली, जूहू में फ्लैट और कीमती गहने और बैंक अकाउंट में ₹20 लाख छोड़ गई थी।

इस प्रॉपर्टी को लेकर एक्ट्रेस के रिश्तेदार आपस में भिड़ गए थे। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था। जिसके बाद कोर्ट ने प्रॉपर्टी का 80% हिस्सा महिलाओं और बच्चों की मदद के लिए ट्रांसफर कर दिया और 20% हिस्सा एक्ट्रेस के चाचा के पास गया।

Leave a Comment