अंबानी की पार्टी में छाई तेंदुलकर बहू। सानिया चंदो का न्यूली वेड लुक हो रहा जबरदस्त वायरल। बहू को साथ इवेंट में पहुंचे सचिन अंजलि। ननंद सारा संग सानिया ने दिए मुस्कुराते हुए पोज़। तेंदुलकर बहू सानिया पर टिक गई सभी की निगाहें। बलाएं लेती नहीं थकी नीता अंबानी। नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने एनएमएसीसी में एक जश्न का आयोजन किया।
दरअसल एनएमएसीसी नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के 3 साल पूरे होने पर अंबानी परिवार ने ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस इवेंट में कई जानी मानी हस्तियों ने शिरकत की। रणवीर सिंह, सलमान खान, किियारा, सिद्धार्थ के साथ-साथ सचिन तेंदुलकर भी अपने परिवार के साथ इस इवेंट में शामिल होने पहुंचे।
हालांकि जैसे ही तेंदुलकर परिवार इस भव्य आयोजन में पहुंचा, सबकी नजरें सचिन तेंदुलकर की नई नवेली बहू सानिया चंदोक पर टिक गई। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के बहुत से फोटोस और वीडियोस वायरल हो रहे हैं। इसी बीच नीता अंबानी और सचिन तेंदुलकर की बहू सानिया का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें वह एक दूसरे से बातें करते हुए नजर आ रही हैं और नीता तेंदुलकर बहू की भलाई लेती नहीं थक रही हैं। वीडियो में अंजलि को नीता अंबानी से बात करते हुए देखा जा सकता है। उसके बाद अंजलि ने सारा और सानिया को नीता अंबानी से मिलवाया। मिसेज अंबानी की मुस्कान साफ बता रही है कि वह सानिया चंदोक को कितना पसंद करती हैं। इसी बीच नीता अंबानी ने सानिया को गले लगाया और फिर पैप्स के सामने पोज़ देने के लिए कहा। वहीं सानिया का उनके ससुराल वालों के साथ भी वीडियोस बहुत ज्यादा वायरल हो रहे हैं। जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं।
सानिया चंदोक अपने सासससुर अंजलि तेंदुलकर और सचिन तेंदुलकर के साथ पोज़ देती हुई नजर आ रही हैं। सचिन तेंदुलकर ने जैसे ही अपनी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बहू सानिया चंदोक के साथ वेन्यू में एंट्री ली, पापराजी ने इस फैमिली को कैप्चर करना शुरू कर दिया। तेंदुलकर परिवार की तीनों लेडीज ट्रेडिशनल आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। लेकिन सारी की सारी लाइमलाइट तेंदुलकर बहू सानिया चंदोक लूट कर ले गई। उन्होंने इस इवेंट के लिए बेहद कंफर्टेबल आउटफिट चूज़ किया। जैसा कि आप देख सकते हैं उन्होंने लाइम ग्रीन कलर का शॉर्ट कुर्ता और प्लाजो पहना हुआ था।
जिसके नेक पर सीक्वेंस का काम देखा जा सकता है। गले में डायमंड का नेकलेस हाथ में खूबसूरत घड़ी पहने सानिया बहुत ही प्यारी लग रही थी। वहीं उन्होंने अपने बालों को खुला रखा हुआ था और चेहरे पर लाइट मेकअप था। नई नवेली दुल्हन का इतना सल कंफर्टेबल लुक सोशल मीडिया पर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं सारा तेंदुलकर ने अपनी भाभी सानिया को कॉम्प्लीमेंट करते हुए सेम डिज़ाइन का पाउडर ब्लू कलर का शॉर्ट कुर्ता और प्लाजो पहना हुआ था। ननद भाभी का अच्छा बॉन्ड उनके मैचिंग आउटफिट से साफ नजर आ रहा है।
अंजलि तेंदुलकर के लुक के बारे में अगर बात करें तो उन्होंने ब्लैक कलर का प्लाजो सूट पहना हुआ था। जिस पर मल्टी कलर में कढ़ाई का काम देखा जा सकता है। खुले बाल और लाइट मेकअप में अंजलि बलाकी खूबसूरत लग रही थी। वहीं अपनी वाइफ को कॉम्प्लीमेंट करते हुए सचिन तेंदुलकर ने ब्लैक कलर की टीशर्ट के साथ ब्लैक जैकेट कैरी किया हुआ था। हमेशा की तरह तेंदुलकर परिवार ने अपने क्लासी और ग्रेसफुल अंदाज से फैंस का दिल ही जीत लिया।
