रणवीर कपूर की रामायण का टीजर आज रिलीज किया गया। हनुमान जयंती के मौके पर पहली बार रामायण को लेकर ऑफिशियल कुछ चीज आई है। जहां इस ट्रेलर को देखकर हर कोई भावुक हो गया है कि हमारा जो इतिहास है वो एक बार फिर से हमारे सामने लाया जा रहा है।
एक ग्रैंड मूवी के रूप में। खुद मेकर्स ने कहा है कि इस फिल्म पर पिछले 7 सालों से काम चल रहा था और 10,000 से ज्यादा लोगों ने इस फिल्म पर काम किया है।
ये एक्टर्स हैं, ये टेक्नशियंस हैं। ये वीएफएक्स है। जितने भी लोग हैं टोटल 10,000 लोगों की टीम इस फिल्म पर लगी है। वहीं अब इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ चीजें हैं जो फिल्म के खिलाफ जाती नजर आ रही हैं। कुछ लोगों ने जहां एक तरफ फिल्म के टीज़ में गलतियां निकालनी शुरू कर दी।
यह कहते हुए कि टीजर में भगवान श्री राम को तूफान में चलते हुए दिखाया है और तूफान में चलते हुए भगवान श्री राम ना लड़खड़ा रहे हैं ना ही उनके बाल उड़ रहे हैं। उनके बाल स्थिर ही है। ऐसा कैसे हो सकता है? यह किस तरह की डिटेलिंग है? आपको बता दें कि फिल्म धुरंधर में पीक डिटेलिंग की बातें हुई तो लोगों ने वही पीक डिटेलिंग जब रामायण के टीज़ में ढूंढने की कोशिश की तो वह डिसपॉइंट हुए। और सेम टाइम पर एक बड़े फिल्म मेकर हैं संजय गुप्ता।
उन्होंने आज रामायण का जिस वक्त टीजर रिलीज हुआ उस वक्त एक्स पर एक पोस्ट की जिस पर उन्होंने ना फिल्म का नाम लिखा ना ही टीजर की बात की। बस इतनी सी बात लिखी खोदा पहाड़ निकला चूहा। सोशल मीडिया पर उनका यह जो पोस्ट है यह ट्रेंड कर रहा है और लोगों को यह अंदाजा लगाते देर नहीं लगी कि वह रामायण के टीज़र की ही बात कर रहे हैं।
कुछ लोगों ने संजय गुप्ता की इस बात को सपोर्ट किया है। वहीं कुछ ने संजय गुप्ता को ही ट्रोल कर दिया है और कहा है कि यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के उस तबके के लोग हैं जो हिंदुत्व की सोच के खिलाफ है। जो एंटी हिंदुस्तान
