प्रकाश राज की मां का हुआ निधन।86 की उम्र में एक्टर की मां ने ली अंतिम सांस। परिवार में पसरा मातम। लंबी बीमारी के बाद थम गई सांसे। मां के जाने से टूटी प्रकाश राज। इंडस्ट्री में दौड़ी शोक की लहर। सोशल मीडिया पर फैंस दे रहे श्रद्धांजलि।
दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज के परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी मां स्वर्णलता का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। इस खबर के सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के मुताबिक स्वर्णलता ने रविवार सुबह बेंगलुरु स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थी और पिछले कुछ समय से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी।
आखिरकार उन्होंने अपने परिवार के बीच ही शांतिपूक इस दुनिया को अलविदा कह दिया। आपको बता दें कि मां के निधन से एक्टर प्रकाश राज गहरे सदमे में हैं। वह अपनी मां के बेहद करीब थे और कई इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि उनकी मां ने ही उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उनके संस्कार और संघर्षों का असर उनके करियर में साफ देखने को मिलता है। परिवार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक स्वर्णलता की सेहत उम्र के साथ लगातार गिरती ही जा रही थी। उन्हें कुछ समय पहले गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ा था।
जिसके बाद उनका इलाज चल रहा था। लेकिन बढ़ती उम्र के कारण शरीर ने जवाब दे दिया और आखिरकार उन्होंने अंतिम सांस ले ली। जैसे ही यह खबर सामने आई, परिवार के करीबी सदस्य और रिश्तेदार उनके बेंगलुरु स्थित घर पर पहुंचने लगे। पूरे घर में शोक का माहौल है और हर कोई उन्हें याद कर भावुक नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार आज बेंगलुरु में ही किया जाएगा।
जिसमें परिवार के लोग और करीबी शामिल होंगे। प्रकाश राज की बात करें तो वह भारतीय सिनेमा के उन चुनिंदा कलाकारों में से एक हैं जिन्होंने कई भाषाओं में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में शानदार अभिनय किया है और अपने दमदार किरदारों के लिए कई पुरस्कार भी जीते हैं।
हालांकि वह अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा पब्लिक नहीं करते, लेकिन कई बार उन्होंने अपनी मां के बारे में बात करते हुए उनके संघर्ष और त्याग का जिक्र किया है। ऐसे में मां का जाना उनके लिए एक बहुत बड़ा पर्सनल नुकसान है।
फिलहाल एक्टर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और फैंस भी सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शांत बनाते रहे। हर कोई यही प्रार्थना कर रहा है कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परिवार को इस कठिन समय में हिम्मत मिले।
