तेजस्वी प्रकाश संग करण कुंद्रा ने गुपचुप करली शादी

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश टीवी टाउन के मोस्ट फेमस और लवेबल कपल हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री फैंस को कपल गोल्स देती है। वहीं बीते दिनों ऐसी खबरें वायरल हुई कि करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने गुपचुप शादी कर ली है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को बधाई देने लगे। अब करण कुंद्रा ने अपनी सीक्रेट वेडिंग की रिपोर्ट्स पर चुप्पी तोड़ी है।

करण कुंद्रा ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर करके अपनी शादी की वायरल खबरों का सच बताया है। करण ने लिखा शादी तो चलो हर दो-4 साल बाद करवा ही देते हैं। भिंडी मामू कितने क्यूट हैं। बता दें कि कॉमेडियन भारती सिंह का बेटा गोला करण को भिंडी मामू कहता है। जिसका जिक्र करण ने अपनी पोस्ट में किया है।

हालांकि करण की पोस्ट से इतना तो साफ हो गया है कि उनकी शादी की खबरें महज अफवाह हैं। उनमें किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर करण कुंद्रा और तेजस्वी विकास की कुछ तस्वीरें वायरल हुई जिनके कैप्शन में दावा किया गया था कि कपल ने गुपचुप शादी कर ली है। वायरल पोस्ट के बाद कई लोग करण तेजस्वी को शादी की बधाई देने लगे।

हालांकि शादी की खबरों में बिल्कुल सच्चाई नहीं है। करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की बात करें तो दोनों की लव स्टोरी बिग बॉस 15 में शुरू हुई थी। शो में पहले दोनों की दोस्ती हुई और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया।

शो से निकलने के बाद दोनों का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत हो गया। करण और तेजस्वी अब टीवी के पावर कपल में शुमार किए जाते हैं।

Leave a Comment