रजत दलाल ने गुपचुप रचाई शादी। बिग बॉस फेम ने सबको दिया सरप्राइज़। बिना शोरशराबे के शादी के बंधन में बंधे इन्फ्लुएंसरर। दुल्हन की पहचान पर बना सस्पेंस। वायरल हुई शादी की खूबसूरत तस्वीरें। लिंकअप की खबरों के बीच की अचानक शादी।
जी हां, रियलिटी शो की दुनिया से एक खुशी की खबर सामने आई। जिसने फैंस को पूरी तरह चौंका दिया। बिग बॉस और द 50 जैसे शोज़ से पहचान बनाने वाले रजत दलाल अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह शादी बिल्कुल गुपचुप तरीके से हुई और इसकी भनक किसी को नहीं लगी।
लेकिन अब खुद रजत ने सोशल मीडिया पर अपनी वेडिंग फोटो शेयर करके इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया है। जैसे ही यह तस्वीरें सामने आई, इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। हर कोई इस खबर से हैरान नजर आया क्योंकि किसी को भी उनकी शादी की पहले से कोई जानकारी नहीं थी। तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि रजत दलाल बेहद खुश नजर आ रहे हैं। कहीं वह अपनी दुल्हन का हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं तो कहीं दोनों एक दूसरे में खोए नजर आते हैं। उनकी केमिस्ट्री और खुशी इन तस्वीरों में साफ झलक रही है। उनके लुक की बात करें तो रजत ने इस खास मौके पर ऑफ वाइट कलर की शेरवानी पहनी जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे हैं।
वहीं उनकी दुल्हन ने रेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना हुआ है जो उन्हें एकदम ट्रेडिशनल और एलगेंट [संगीत] लुक दे रहा है। हालांकि इस पूरी शादी में एक बड़ा सस्पेंस अब भी बरकरार है क्योंकि रजत ने अपनी पत्नी की पहचान को रिवील नहीं किया। उन्होंने तस्वीरें जरूर शेयर की लेकिन दुल्हन का नाम छिपा कर रखा जिससे फैंस के बीच एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए रजत दलाल ने एक प्यारा सा छोटा सा कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा जीवन में एक नए पहलू की शुरुआत। इस कैप्शन ने फैंस को और भी इमोशनल कर दिया और हर कोई उन्हें इस नए सफर के लिए शुभकामनाएं देने लगा। रजत की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ कई सेलेब्स भी कमेंट कर रहे हैं और उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं।
दिलचस्प बात यह है कि रजत का नाम कुछ समय पहले एक्ट्रेस चाहत पांडे के साथ जोड़ा गया। दोनों द 50 और बिग बॉस जैसे शोज़ में साथ नजर आए थे। जिसके बाद इनके लिंकअप की खबरें खूब सुर्खियों में रही। लेकिन इन सभी अफवाहों के बीच रजत ने अचानक शादी करके सबको चौंका दिया। अब फैंस की नजरें इस बात पर टिकी है कि आखिर उनकी दुल्हन कौन है और कब रजत इस सस्पेंस से पर्दा उठाएंगे। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग फोटो छाई हुई है और हर कोई उन्हें इस नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।
