टीवी एक्ट्रेस के प्यार में मोहम्मद सिराज, क्रिकेटर की लव लाइफ की हर जगह चर्चा। मुंबई में एक ही रेस्टोरेंट के बाहर हुए स्पॉट। पैप्स ने रूमर्ड कपल को जमकर घेरा। 2024 से कर रहे रोमांटिक रिलेशनशिप से इंकार।
नई तस्वीरों को देख लोगों ने लगाई सवालों की झड़ी। भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं और इस बार वजह है कुछ वायरल तस्वीरें जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनका नाम एक बार फिर से टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।
दरअसल मुंबई के एक रेस्टोरेंट से सिराज और माहिरा को बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही हैं। लेकिन ट्विस्ट यह था कि दोनों एक साथ एक [संगीत] फ्रेम में नहीं थे। रेस्टोरेंट एक था लेकिन दोनों अलग-अलग वक्त पर बाहर आए। सिराज को कैफे के बाहर फैंस से कैजुअली बात करते हुए देखा गया। काम कंपोज्ड और बिल्कुल अपने चार्मिंग अंदाज में। वहीं दूसरी तरफ माहिरा शर्मा अलग से बाहर निकलती हुई नजर आई। कैमरों से बचते हुए अपनी कार की ओर बढ़ती हुई दिखाई दी। टाइमिंग थोड़ी अलग, एंट्री और एग्जिट अलग लेकिन लोकेशन एक ही और यही डिटेल अब इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गई है। अब सवाल यह उठता है यह कोइंसिडेंस है या कनेक्शन? बता दें यह पहली बार नहीं है जब इन दोनों का नाम साथ जुड़ा हो। दरअसल 2024 में एक छोटा सा डिजिटल जेस्चर इस कहानी की शुरुआत बना था। सिराज ने माहिरा के एक Instagram पोस्ट को लाइक किया था।
फिर दोनों ने एक दूसरे को फॉलो करना शुरू कर दिया। बस फिर क्या था? दोनों की डेटिंग की खबरों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि उस वक्त माहिरा ने इन सभी खबरों को साफ तौर पर नकार दिया था। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह किसी को डेट नहीं कर रही हैं और ऐसी अफवाहों पर रिएक्ट करना जरूरी नहीं समझती हैं। दूसरी ओर क्रिकेटर ने भी इन खबरों को पूरी तरह झूठ और बेसलेस बताया था। लेकिन अब इन नई तस्वीरों ने एक बार फिर उसी पुराने रूमर को नई दिशा दे दी है और फैंस भी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। दोनों की तस्वीरों को देखकर इंटरनेट यूज़र्स के तरह-तरह के रिएक्शंस भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर लिखते हैं, दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। एक और इंटरनेट यूजर ने कहा, कुछ तो खिचड़ी पक रही है। एक दूसरे यूजर ने लिखा, “अरे इन्होंने तो डेटिंग को रूमर बताया था।” अब क्या हुआ?
बता दें इन डेटिंग की खबरों को लेकर फिलहाल ना तो मोहम्मद सिराज का कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने आया है और ना ही टीवी एक्ट्रेस माहिरा शर्मा ने कोई बयान दिया है। हालांकि पहले उन्होंने किसी भी तरह के रिश्ते से इंकार किया था। लेकिन अब उनकी ये नई तस्वीरें बहुत से सवाल खड़े कर रही है।
फैंस यह जानने के लिए बेसबर हैं कि क्या वाकई मोहम्मद सिराज और माहिरा शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट होना महज एक इत्तेफाक है। अब इस बात का जवाब तो सिराज या माहिरा ही दे सकते हैं। फिलहाल उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा बज बना रही है
