ईरान अमेरिका के गंभीर मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। अचानक एक वक्त ऐसा आया जब वह बच्चों की तरह कहने लगे आई एम सॉरी। दरअसल यह बता रहे थे कि हम ईरान से बातचीत कर रहे हैं और यह अच्छा होगा कि ईरान जल्दी से उसे खोल दे। ट्रंप आगे अपने अंदाज में बोल गए कि ईरान को जल्दी से स्ट्रेट ऑफ ट्रंप खोलना होगा।
इसके बाद ट्रंप बच्चों की तरह कहने लगे मेरा मतलब है हॉर्मोस ग्रेट वी कैन डू समथिंग बटदे हैव टू ओपन इट अप दे हैव टू ओपन अप द स्ट्रेट ऑफ ट्रंप आई मीन हार्मोन्स मुझे माफ कीजिएगा आई एम सॉरी इतनी भूल हो गई फेक न्यूज़ कहेगा कि उन्होंने गलती से ऐसा कहा नहीं मेरे साथ कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है यह सुनने के बाद कॉन्फ्रेंस में बैठे लोग और पत्रकार ठाहा लगाकर हंस पड़े।
इसके बाद इसी कॉन्फ्रेंस में उन्होंने आगे कई बातें कही। नाटो पर और ईरान में सत्ता परिवर्तन की बात कर दी। ट्रंप ने कहा कि ईरान कुछ ही दिनों के भीतर उस अहम जलमार्ग को पूरी तरह से खोल देगा। प्रेसिडेंट ट्रंप ने चेतावनी भी दी है कि ऐसा ना करने पर अमेरिका उसके बिजली संयंत्रों को पूरी तरह से तबाह कर देगा।
फ्लोरिडा में फ्यूचर इन्वेस्टमेंट इनिशिएटिव प्रायोरिटी समिट में बोलते हुए ट्रंप ने कहा जल्द ही ऐसा पश्चिम एशिया बनेगा जो ईरानी आतंक और ब्लैकमेल से पूरी तरह मुक्त होगा। ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ईरान से पैदा होने वाले खतरे को खत्म कर रहा है। प्रेसिडेंट ट्रंप ने आगे कहा कि हम सब कुछ उड़ा चुके हैं। अब हर कोई यह घोषणा करने में डरा हुआ है कि नया हेड कौन है? ट्रंप ने आगे कहा कि मेरा मानना है कि हम पहले ही रिजीम चेंज कर चुके हैं।
उधर एक रिपोर्ट में अमेरिकी सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि ईरान का 1/3 मिसाइल सशस्त्रागार नष्ट हो चुका है। हालांकि तेहरान के पास अब भी बहुत मिसाइलें हैं। ट्रंप ने ईरान के एनर्जी प्लांट्स पर 10 दिन के लिए हमले रोकने की घोषणा कर चुके हैं। हालांकि अब भी चल रहा है।
ट्रंप की समय सीमा 6 अप्रैल 2026 तक की है। इस बीच ईरान और अमेरिका के बीच पाकिस्तान में डील हो सकती है। ट्रंप अब तक ईरान के साथ डिप्लोमेटिक बातचीत को लेकर काफी अशान्वित दिख रहे हैं। इन सबके अलावा अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने घोषणा की है कि ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन की जरूरत नहीं है और ईरान अब महीनों नहीं हफ्तों में ही खत्म हो जाएगा।
