मुझे 10 बार ऐसे ऐसे टच किया सनोज मिश्रा ने। मुझे पता है कि मुझ पे क्या बीती है, क्या नहीं। कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने अपनी फैमिली और फिल्म मेकर सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोनालिसा भोसले बीते दिनों मुस्लिम एक्टर फरमान से शादी करके चर्चा में आई थी। अब मोनालिसा ने मीडिया के सामने बयान दिया है कि उनके घर वालों को सिर्फ पैसे से मतलब है। उनको सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए। बच्चों से कोई मतलब नहीं है। वहीं सनोज मिश्रा पर आरोप लगाया कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के बहाने उन्हें 10 बार गलत तरीके से छुआ। मोनालिसा का वीडियो वायरल है जिसमें वह बोल रही हैं कि घर वाले दिखावा कर रहे हैं।
मोनालिसा बोलती है दिखा रहे हैं ना कि देखो हम यह कर रहे हैं। हम वह कर रहे हैं। मर रहे हैं। यह सब दिखावा है। सब झूठ है। उनको सिर्फ और सिर्फ पैसे चाहिए। बच्चों से कुछ मतलब नहीं है।
मेरी फैमिली जो बोल रही है ना, तब मेरी मम्मी कहां गई थी? बचपन से मैंने मां का प्यार नहीं देखा। जब किसी बच्चे को मां के साथ देखती थी ना तो रोती थी कि भगवान आज अगर मेरी मां मेरे साथ होती तो मैं क्या कुछ नहीं कर सकती।
लेकिन मां तो ड्रिंक करना पापा को तो दूसरी औरतों के साथ रहना मेरे तीन भाई बहनों को सिर्फ मैंने पाला है और कैसे पाला है मैं ही जानती हूं। मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर भड़ास निकाली। बोली वो जो सनोज मिश्रा है ना वो तो मेरी फैमिली को डरा रहा है। धमका रहा है कि नहीं मेरी फिल्म 10 करोड़ की है लेकिन सन मिश्रा की मूवी ₹3 लाख की भी नहीं है। सनोज मिश्रा पूरे-पूरे दिन मुझे सोने नहीं देता और चुपके से एक सीन निकालता है।
मैंने ये एग्रीमेंट थोड़ी किया था कि शादी नहीं करूंगी। मैंने इसकी फिल्म पूरी कर दी और अब यह चाहता है कि मोनालिसा और फरमान को मार दे तो अच्छा है। मोनालिसा ने सनोज मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए। बोली वो सनोज मिश्रा अच्छा इंसान नहीं है।
उसने टच किया गलत तरीके से और वहां मैंने फैमिली वालों को बोला कि सनोज ने मुझे टच किया तो मेरी फैमिली ने मेरा साथ नहीं दिया। टच करने पर आपत्ति की तो सनोज ने कहा कि यह उसकी पहली मूवी है। तो क्या पहली मूवी के लिए तुम मुझसे रेप करवाओगे? मोनालिसा भोसले कुंभ के दौरान अपने पिता के साथ प्रयागराज में मालाएं बेचने आई थी। उनकी आकर्षक फीचर्स और आंखों ने लोगों का ध्यान खींचा और वह कुंभ की वायरल गर्ल बन गई।
जिसके बाद सनोज मिश्रा नाम के फिल्म मेकर ने मोनालिसा के साथ काम करने की बात कही और उन्हें अपने साथ ले गए। मोनालिसा ने कुछ वक्त पहले फरमान नाम के मुस्लिम लड़के से शादी की जिसके बाद वह फिर से लाइमलाइट में आ गई हैं।
