मां का अफेयर… बौखलाया जवान बेटा ?मलाइका को अरहान ने क्या कहा ?

क्या 21 साल छोटे मॉडल के प्यार में है मलाइका? हर्ष मेहता के बाद जुड़ रहा बेबी के साथ नाम। मां के अफेयर की खबर सुन कैसा था जवान बेटे का रिएक्शन। मां के रूमर्ड बॉयफ्रेंड पर क्या बोले अरहान? पहली बार मलाइका ने तोड़ी चुप्पी। सुराब संग रिश्ते और अरहान के रिएक्शन पर किया बड़ा खुलासा। खान परिवार की एक्स बहू मलाइका अरोड़ा अपने काम की वजह से कम बल्कि निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में ज्यादा रहती है।

पति अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को लंबे वक्त तक डेट किया था। हालांकि साल 2024 में दोनों का ब्रेकअप हो गया। जिसके बाद से मलाइका का नाम अक्सर किसी ना किसी शख्स के साथ जुड़ रहा है। बीते साल मलाइका का नाम खुद से 19 साल छोटे डायमंड मर्चेंट हर्ष मेहता के साथ जुड़ रहा था। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। हालांकि अब मलाइका खुद से 21 साल छोटे मॉडल सौराब बेदी के साथ अफेयर की खबरों के चलते चर्चा में है। हाल ही में मलाइका की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी। जिनमें मलाइका 31 साल के मॉडल और एक्टर स्वराब बेदी की बाहों में नजर आई थी। दोनों कभी एक दूसरे को हग करते दिखे तो कभी साथ में कोजी डांस करते नजर आए।

जिसके बाद सोराब को एक्ट्रेस का नया बॉयफ्रेंड बताया जाने लगा। कहा जाने लगा कि अर्जुन और हर्ष के बाद अब मलाइका की जिंदगी में सोराब ने एंट्री ले ली है। तो अब सोराब संग रिश्ते पर खुद मलाइका ने चुप्पी तोड़ी है और इस रिश्ते का सच बताया है। इतना ही नहीं मलाइका ने अपने अफेयर की खबरों पर बेटे अरहान के रिएक्शन के बारे में भी बात की है। दरअसल अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका ने सिंगल मदर होने, अपनी आजादी और कंपैनियनशिप के बारे में बात की।

इसी दौरान उन्होंने अपनी डेटिंग की खबरों पर भी रिएक्ट किया। मलाइका ने किसी भी नए रिश्ते और अफेयर की खबरों को साफ तौर पर नकार दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें अब पार्टनर या कंपैनियनशिप की कोई जरूरत महसूस नहीं होती है। उन्होंने कहा कि अब तो यह बात मुझे इरिटेट करने लगी है। मैं इसे बस एक मजाक समझती हूं। अरहान और मैं हम इन सब बातों पर खूब हंसते हैं। मलाइका के इस जवाब से साफ जाहिर है कि अफेयर की इन खबरों को ना सिर्फ वो बल्कि उनका बेटा अरहान भी सीरियसली नहीं लेते हैं। मलाइका को अपने जवान बेटे अरहान खान का फुल सपोर्ट है। वहीं जब मलाइका से सवाल किया गया कि क्या वह जिंदगी में आगे कोई रिश्ता बनाएंगी? इस पर उन्होंने साफ कहा कि उन्हें पार्टनर की जरूरत नहीं है।

वह जो भी रिलेशनशिप चुनती हैं, अपनी शर्तों पर चुनती हैं। अगर उन्हें आगे भी किसी के साथ रहना होगा, तब भी वह अपनी शर्तों पर ही रहेंगी। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा का नाम बीते दिनों सौराब बेदी के साथ जुड़ा था। 31 साल के सौराब एक मॉडल है और कंटेंट क्रिएटर भी हैं। सौराब एमटीवी स्प्लिट्स विला 16 में नजर आए थे।

बीते दिनों खुद सौराब ने भी मलाइका के साथ अपने अफेयर की खबरों का खंडन किया था और बताया था कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। दोनों की मुलाकात कॉमन फ्रेंड्स के जरिए हुई थी और बेहद कम वक्त में ही दोनों के बीच बेहद अच्छा बॉन्ड बन गया था जो कि उनकी तस्वीरों में साफ दिखा था।

Leave a Comment